सरकार जाने के बाद सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, टीएमसी ने भाजपा को कहा निर्दयी – Live Hindustan

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सड़क पर उतरीं। ममता ने धरमतला में हॉकरों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह प्रदर्शन अवैध बेदखली के खिलाफ था। इस विरोध प्रदर्शन में टीएमसी के सदस्य समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यह प्रदर्शन पूरे पश्चिम बंगाल में कथित रूप से ठेलेवालों की बेदखली पर केंद्रित था। इसमें आगे कहा गया कि बंगाल के लोगों की गरिमा और आजीविका की रक्षा अडिग संकल्प के साथ की जाएगी। इसके साथ ही टीएमसी ने भाजपा को निर्दयी भी कहा।

टीएमसी का क्या आरोप
टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि इस पार्टी को केवल सत्ता का लालच है। एक दिन इसकी सरकार गिर जाएगी। टीएमसी की पोस्ट में लिखा कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ, बंगाल भर में ठेले वालों के अवैध, अन्यायपूर्ण और बेहद अमानवीय निष्कासन के खिलाफ एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च की अगुवाई की। साथ ही लिखा कि हमारे लिए बंगाल के लोग हमेशा पहले हैं। पोस्ट में आगे कहा गया है कि ठेले वालों की गरिमा, आजीविका और अधिकारों की मजबूत संकल्प के साथ रक्षा की जाएगी। उस लड़ाई में एक भी काम अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। सत्ता की लालसा और आम नागरिकों की परवाह न करने वाले निर्दयी बीजेपी शासन का जल्द ही अपने ही जनता-विरोधी नीतियों के बोझ के नीचे पतन हो जाएगा।

सरकार ने चलाया था एनक्रोचमेंट अभियान
गौरतलब है कि सात जून को यहां पर एनक्रोचमेंट अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बुलडोजरों ने झोपड़ी में बनी तमाम दुकानों और जादवपुर स्टेशन रोड पर लगे ठेलों को ढहा दिया। उस वक्त भी इस ऐक्शन का तगड़ा विरोध हुआ था। अधिकारियों के इर्द-गिर्द काफी भीड़ जुटी थी और इस कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए। जब विरोध तेज हुआ तो पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों, जिनमें छात्र और एक्टिविस्ट शामिल थे, पर भी लाठीचार्ज किया। उस जगह पर काफी संख्या में केंद्रीय बल और राज्य पुलिस मौजूद थे। रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मियों को भी तैनात किया गया।

कुणाल घोष भी बरसे
इससे पहले, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने 23 मई को पश्चिम बंगाल में धर-पकड़ अभियान पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहाकि इस सरकार की प्राथमिकता बुलडोजर चलाना है। कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए, घोष ने राज्य के कई हिस्सों में अवैध कब्जा हटाने और ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों की आलोचना की। घोष ने कहाकि इस सरकार की प्राथमिकता बुलडोजर चलाना है। कभी सड़क पर ठेले वालों के खिलाफ, कभी मूर्तियों के खिलाफ। उन्होंने उत्तर बंगाल में कॉमरेड लेनिन की मूर्ति ध्वस्त कर दी। उनकी प्राथमिकता खाना, कपड़ा और आश्रय नहीं है, उनकी प्राथमिकता बुलडोजर है। यह नकारात्मकता का प्रतीक है।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News