केडीए की 60 बीघा जमीन कब्जामुक्त, गरजा बुलडोजर – Live Hindustan

कानपुर। रूमा, अहिरवां और वाजिदपुर में बुधवार को केडीए का बुलडोजर खूब गरजा। तीनों इलाकों में जहां 60 बीघा की सरकारी जमीन पर हुए कब्जे और निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं 85 बीघा जमीन पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग भी चिह्नित की गई। प्रयागराज हाईवे समेत जोन चार के इलाकों में बिना नक्शे के प्लॉटिंग करने वाले 20 डेवलपरों को नोटिस जारी किया गया। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर चले अभियान में रूमा में आराजी संख्या 415 में सात बीघा, आराजी संख्या 428 में सात बीघा और वाजिदपुर के आराजी संख्या 1115 में पांच बीघा जमीन पर खड़ी की गई दीवार ढहाकर कब्जामुक्त कराई गई।

इन आराजियों में किसने कब्जा किया था इसका पता नहीं चल सका। वहीं अहिरवां में केके तिवारी, अनिल वर्मा, छवि नाथ सिंह, छेदी लाल, राजेंद्र प्रसाद पांडेय और पप्पू यादव आदि द्वारा आराजी संख्या 1568, 1671, 1672, 1673, 1707, 1715, 1716, 1717, 1720, 1721, 1727, 1722, 1724, 1728, 1731, 1729, 1743, 1744, 1746, 1747 का आंशिक भाग कब्जामुक्त कराया गया। इसके साथ ही आराजी संख्या 1748, 1416, 1428, 1456, 1442 में कुल 41 बीघा जमीन पर हुए निर्माण का आंशिक ध्वस्तीकरण किया गया। प्लॉटिंग करने वालों को शमन मानचित्र दाखिल करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया।अभियान जोन चार की प्रवर्तन टीम एवं भूमि बैंक अनुभाग द्वारा चलाया गया। अवैध प्लॉटिंग करने वाले 20 डेवलपरों ने मौके पर नक्शा नहीं दिखाया। इन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया। प्रयागराज हाईवे पर सरसौल में जंगल स्प्रिंग वाटर पार्क के प्रबंधक के अलावा प्रबंधक एप्लस होटल को भी नोटिस दिया गया। यहां तेजी से पक्के निर्माण हो रहे थे। इसके अलावा हाथीपुर अंडरपास के पास विनोद यादव और जितेंद्र भदौरिया, परसौली में पंकज शुक्ला, किदवई नगर में डॉ. रुची बाजपेई, भारतीय गुप्ता, राधे, उमेश चंद्र अग्रवाल, केपी नारंग, कृष्णा नगर में आदित्य राना, गांधीग्राम में शोभित अग्रवाल और मलिक गेस्ट हाउस के सुखवीर सिंह के नाम भी केडीए ने नोटिस जारी किया। पांच अन्य निर्माण कार्यों को ढहाने के लिए 27 जून की तारीख तय की गई।

परिचय एवं अनुभव
संजय कुमार पाण्डेय भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ के कानपुर यूनिट में चीफ रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं। कई अखबारों के विभिन्न पदों पर काम किया है। अलग-अलग बीटों पर काम करने के साथ ही एक्सक्लूसिव खबरें निकाल लेने का खासा अनुभाव है। साहसिक पत्रकारिता करने में दक्षता हासिल है।
करियर का सफर
संजय कुमार पाण्डेय ने पत्रकारिता की शुरुआत गोरखपुर में वर्ष 1996 में स्वतंत्र चेतना दैनिक समाचार पत्र से की थी। वहां क्राइम रिपोर्टर से लेकर सिटी इंचार्ज तक की भूमिका निभाई। वर्ष 2002 में यूनाइटेड भारत में सिटी इंचार्रा की भूमिका निभाई। वर्ष 2003 से 2004 तक राष्ट्रीय सहारा के साप्हिक सहारा समय में गेस्ट राइटर के रूप में रहे। वर्ष 2005 से 2010 तक अमर उजाला मुरादाबाद में क्राइम रिपोर्टर के साथ ही रेलवे रिपोर्टर की भूमिका निभाई। नवंबर 2010 से 2012 तक दैनिक जागरण के लखनऊ यूनिट से संबद्ध रहे। लखीमपुर खीरी ब्यूरो चीफ की भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2013 में दैनिक जागण में ही मुरादाबाद आए जहां सिटी इंचार्ज और बाद में सिटी डेस्क इंचार्ज और आउटपुट हेड की भूमिका निभाई। वर्ष 2013 के ही दिसंबर माह में जागरण की जम्मू यूनिट में स्टेट ब्यूरो में काम शुरू किया। 24 मार्च को हिन्दुस्तान कानपुर में नियुक्ति हो गई। इसके बाद से हिन्दुस्तान कानपुर में ही कार्यरत हैं। पिछले ढाई वर्षों से सिटी इंचार्ज की भूमिका निभा रहे हैं।
विशेषज्ञता
डेवलपमेंट, क्राइम
रूटीन एक्सक्लूसिव खबरें ढूंढना और बड़ी कवरेज के रूप में परोसना
खबरों की पैकेजिंग, आंकड़ों से खेलना और मौके की पड़ताल से बड़ी खबरें बनाना
बड़ी खबरों की पैकेजिंग के लिए खुद ही फोटो खींचना और खबरों के एंगिल के हिसाब से तैयार करना
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News