ट्रामा सेंटर को शासन ने मांगा प्रस्ताव, स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा – Live Hindustan

जनपद में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है, जिसमें शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार आवश्यक संसाधन, जमीन एवं मैनपॉवर को शामिल किया जाएगा। प्रस्ताव बनाने में सबसे बड़ी परेशानी जमीन चिन्हित करना है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कवायद शुरू कर दी है। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर एक विशेष अस्पताल इकाई है। जहां पर जानलेवा और गंभीर चोटों, गंभीर रूप से गिरने, कार दुर्घटनाओं, गोली लगने से हुए घावों के इलाज के लिए चौबीस घंटे कार्यरत रहती है। सामान्य आपातकालीन कक्षों के विपरीत, यहाँ ऑन-कॉल विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन, ट्रॉमा सर्जन उपलब्ध रहते हैं। जिससे तत्काल सर्जरी और गहन देखभाल के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के विभिन्न स्तरों की क्षमताओं और संसाधनों के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। उच्चतम स्तर ट्रामा सेंटर यह चोट के हर पहलू के लिए व्यापक और संपूर्ण देखभाल प्रदान करता है। एक प्रमुख अनुसंधान, शिक्षण अस्पताल के रूप में कार्य करता है। द्वितीय स्तर की सुविधाओं के साथ मिलकर काम करता है। निश्चित उपचार प्रदान करता है।

सभी विशिष्ट अनुसंधान, शल्य चिकित्सा क्षमताएं उपलब्ध नहीं हो सकती हैं। प्रारंभिक मूल्यांकन, पुनर्जीवन और स्थिरीकरण प्रदान करते हैं। गंभीर और जटिल चोटों वाले रोगियों को आमतौर पर यहां स्थिर किया जाता है। केंद्र में स्थानांतरित कर दिया जाता है। सीएमओ ने बताया कि शासन से ट्रामा सेंटर के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। जिसको तैयार कराया जा रहा है। ट्रामा सेंटर लिए जमीन प्रस्तावित करना जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का ट्रामा सेंटर अलग से होगा। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

एटा, सीएमओ ने बताया कि प्रस्तावित ट्रामा सेंटर में क्लीनिकल सपोर्ट सर्विस होगी। जिसमें पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, ब्लड बैंक, फार्मेसी, ऑवजरर्वेशन वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, पेशेंट केयर एरिया, सीएसएसडी, मैनफोल्ड, सुरक्षा, एंबुलेंस प्रवेश, मरीजों की देखरेख के लिए फैकल्टी एरिया शामिल होगा। इसके अलावा एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट, स्टाफ आफिस, कम्युनिकेशन आदि की व्यवस्था रहेगी।

सीएमओ ने बताया कि शासन से ट्रामा सेंटर का जो प्रस्ताव मांगा गया है। वह स्वास्थ्य विभाग से मांगा गया है। ट्रामा सेंटर मेडिकल कालेज से अलग होगा। जहां पर मरीजों को ट्रामा सेंटर की सुविधायें तत्काल उपलब्ध हो सके। इस इकाई का प्रस्ताव मेडिकल कालेज से हटकर तैयार कराया जा रहा है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News