पेज चार के लिए —— आंदोलन मरीजों के लिए दवा, बेड, एक्स रे या जांच की उचित व्यवस्था नहीं है देश में अब संविधान नाम की कोई चीज अब नहीं बची है: मधु मंजरी फोटो संख्या 14 कैप्शन – बुधवार को स्टेशन रोड में धरना पर बैठे राजद कार्यकर्ता को संबोधित करते बबलू यादव। बक्सर, हमारे संवाददाता। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, गरीबी व पलायन को लेकर राजद ने बुधवार को स्टेशन रोड में नगर भवन के सामने एकदिवसीय धरना दिया।
जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह व धनपति चौधरी व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मधु मंजरी ने की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी ने कहा जिस प्रकार से हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से किसी प्रकार के केस में जो फैसला आ रहा है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि देश में अब संविधान नाम की कोई चीज अब नहीं बची है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। निजी स्कूल खोले जा रहे। सरकार ने खासकर गरीब लोगों के बच्चों के लिए शिक्षा का व्यवस्था साफ खत्म कर दी है। केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से कोई भी ऐसी परीक्षा नहीं है। जिसका पेपर लीक नहीं हुआ हो। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। लेकिन, शिक्षा मंत्री पर कोई असर नहीं है।
मोदी के शासन काल में स्वास्थ्य व्यवस्था भी संचालित नहीं हो पा रहा है। किसी भी अस्पताल में मरीजों के लिए दवा, बेड, एक्स रे या जांच संबंधित उचित व्यवस्था नहीं है। संसाधन के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे है। धरने में संतोष भारती, गणपति मंडल, निर्मल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष भारत सिंह, बब्लू यादव, सत्येंद्र आजाद, सत्येंद्र सिंह यादव, ददन पासवान, आफताब आलम, उमेश कुमार सिंह, धर्मराज चौहान, राम प्रवेश सिंह, नागेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर, अमीरी लाल यादव, छठु राम, जिन्दू यादव, इफ्तखार अहमद, मोहन सिंह, शिरंग सिंह ,समशेर शर्मा, अखिलेश सिंह, बद्री सिंह, लालजी राम, इस्लाम आंसारी, सरोज राजभर, कृष्णावती देवी, अजीत राम, सुरेश सिंह व हरेन्द्र कुमार सिंह थे। (बक्सर से नवीन पाठक)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play