डाक्यूमेंट्री फिल्म हर घर शुद्ध जल का हुआ प्रमोशन – Live Hindustan

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोनभद्र के दक्षिणांचल में प्रदूषण और फ्लोराइड की समस्या पर बनी डाक्युमेंट्री फिल्म हर घर शुद्ध जल का प्रमोशन मंगलवार को मुम्बई स्थित जाने माने फिल्म निर्माता सुभाष घई के बल्फ थियेटर में हुआ। यह फिल्म केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना के माध्यम से लोगों को शुद्ध पानी देने के प्रयास पर बनी है। इस दौरान फिल्म दुनियां के जाने माने निर्माता, निर्देशकों, कलाकारों, लेखकों ने फिल्म की सराहना की। उन्होंने सोनभद्र की ज्वलंत समस्या के ऊपर फिल्म बनाने वाले निर्माता सुरेंद्र सिंह, फिल्म निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव, निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव की प्रशंसा की।
फिल्म में नदियों में बहता राखड़, बलियानाला में बहता कोयला युक्त पानी, रेणुका की दुर्दशा और दिव्यांग होते लोगों की परेशानियों को दर्शाया गया है। महाभारत सीरियल के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अली खान, छोटे सचिन, रमेश गोयल, कृष्ण वंशल, फिल्म बार्डर के सहायक निर्देशक योगेश भारद्वाज आदि ने कहा कि यह फिल्म सोनभद्र की जमीनी हकीकत से जुड़ी है। योगेश ने जाने माने पर्यावरण कार्यकर्ताओ से लंबी बातचीत की। उन्होंने सोनभद्र में इतिहास में दबी मंजरी लोरिक की अनकही प्रेम कहानी तथा फ्लोराइड पीड़ितों के टूटते हड्डियों और रिश्तों पर फिल्म बनाने की बात कही। अन्य निर्माता निर्देशकों ने भी सोनभद्र आकर कहानी लिखने और फिल्म बनाने की बात कही है। बंटी श्रीवास्तव ने बताया कि यह फिल्म अभी तक दुनियां के 27 देशों में जा चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और भी ठोस कदम उठाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News