जौनपुर, सुजीत शुक्ल शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 की परीक्षा में एक भी छात्र या छात्रा के शामिल न होने और कक्षा संचालन नहीं होने के कारण जौनपुर के कुल दस माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता स्वत: समाप्त हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की तरफ से इसको लेकर सूची और निर्देश भी बुधवार को जारी कर दिया गया है। सचिव की तरफ से जारी पत्र में डीआईओएस को निर्देश दिया गया है कि जिन स्कूलों की मान्यता स्वत: समाप्त हुई वहां के अभिलेख किसी राजकीय या शासकीय विद्यालय में संरक्षित कराएं।सचिव की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, लगातार दो शैक्षिक सत्रों में यदि किसी स्कूल से कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होता या कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं तो उन स्कूलों की मान्यता परिषद से स्वत: समाप्त हो जाती है।
ऐसे में प्रदेश के 465 स्कूल ऐसे चिन्हित किए गए जहां से एक भी बच्चे दो शैक्षिक सत्रों में परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसमें जौनपुर के 10 स्कूल हैं। जिन स्कूलों की मान्यता समाप्त हुई है उनमें बीएसएम पीडी इंटर कॉलेज गोल्हा गौर शाहगंज, विरजा इंटर कॉलेज वाजिदपुर, छित्तनराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर, गीता ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरादगंज, इंटलेक्चुअल हाईस्कूल बोडकरपुर, रायभाय आरएसबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गजाधरपुर, श्री उमाशंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहांसा, राजपति विश्वकर्मा हाईस्कूल सरोखनपुर बदलापुर, राजाराम यादव इंटर कॉलेज जौकाबाद खुटहन, गुलाब पति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरा शामिल है। इस मामले में डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने कहा कि अभी हमारे पास तक ऐसा कोई पत्र नहीं आया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play