बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनीं। इस दौरान लगभग 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए मीनाक्षी भराला ने सरकार से पॉर्न साइट्स को तत्काल बंद करने की मांग की। कहा कि ऐसी साइट्स का बच्चों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और आपराधिक मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बागपत में 4 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को भी इसी से जोड़ते हुए कहा कि अपराधी के पास निश्चित रूप से मोबाइल होगा और वह ऐसी सामग्री देख रहा होगा।
जिसके बाद उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला आयोग की सदस्य ने मोबाइल फोन को ‘बम’ बताते हुए इसे बेहद खतरनाक बताया। पूर्व मंख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन बेटियां सबकी होती हैं और किसी को भी उन पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से बहू-बेटियां सड़कों और कार्यालयों में सुरक्षित हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play