बिसौली। गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार को प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर नागपुर गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक एच. सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार-पांच यात्रियों को भी चोटें आईं। यूपीडा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चालक का इलाज जारी है। सूचना पर उपनिरीक्षक धूम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play