नई टिहरी। केंद्र की भाजपा सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह कठैत ने देश और प्रदेश के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ने समाज के गरीब, किसान, युवा, महिला और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
इन योजनाओं का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि धरातल पर उनका प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। कठैत ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाएं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों के सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार निरंतर आमजन की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play