कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण पार्टी की मजबूती: राय – Live Hindustan

रामसनेहीघाट, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर दर्शन के लिए जाते समय लालपुर राजपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अब्दुल्ला शेर खान ने किया। अजय राय ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता, किसानों, युवाओं और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रही है। कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसंपर्क में निहित है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अब्दुल्ला शेर खान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर मनीष रावत, भानु वर्मा, मिथिलेश गौतम, राम सहारे रावत, रामफेर रावत, अकील इदरीसी, शिव मंगल सिंह, देवी प्रसाद, विकास वर्मा, फतेह बहादुर वर्मा, अजय शुक्ला, नीरज मिश्रा, मुशीर अहमद, सुमेश, अफजल अहमद और सत्य प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News