खोदावंदपुर,निज संवाददाता। उन्नत कृषि एवं अधिक उपज के लिए किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं। खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करें। जैविक खाद का प्रयोग करें। गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में प्राकृतिक खेती पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में ये बातें केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहीं। उन्होंने अपना खेत और अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए यह सलाह किसानों को दी।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के डीन डॉ. मयंक राय ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, लाभों एवं इसकी भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से कृषि लागत को कम करने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार कर टिकाऊ उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन ने जिले में प्राकृतिक खेती की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों एवं इसके विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस मौके पर वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक डॉ सुनीता कुशवाहा ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न पद्धतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विपिन ने प्राकृतिक खेती की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए किसानों को स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान श्री रामकुमार सिंह ने मोटे अनाज की खेती के लाभ एवं मानव स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play