जनपद में करीब छह लाख लोग करेंगे योगाभ्यास – Live Hindustan

बलरामपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली हैं। 21 जून को जिले भर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में करीब छह लाख लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के सभी ब्लॉकों, तहसीलों, शिक्षण संस्थानों व सरकारी कार्यालयों को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। आयोजन के सफलता के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय की ओर से विस्तृत ड्यूटी आदेश भी जारी कर दिया गया है। स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद, विधायक, डीएम व एसपी के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे।
21 जून को होने वाले योग दिवस को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। इसका उद्देश्य केवल एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। इसी उद्देश्य से विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी केंद्रों व विभिन्न विभागों को अभियान से जोड़ा गया है। शासन स्तर से नामित मास्टर ट्रेनर डॉ. अमरजीत के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जा सके। मास्टर ट्रेनर ने बताया जनपद के प्रत्येक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षित योग शिक्षकों की टीम लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरपाल सिंह व जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) दुर्गेश चौधरी के निर्देशन में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि जीवन स्वस्थ रहे। जिला मुख्यालय सहित जनपद की तीनों तहसीलों और विकास खंडों में प्रमुख आयोजन स्थल निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, चिकित्सा सहायता तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। योगाभ्यास के लिए प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। इस वर्ष की थीम के अनुरूप लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्पोर्टस स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News