रोहित-विराट 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया रहस्यमय जवाब – AajTak

Feedback
भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद से ही दोनों दिग्गजों के ओडीआई फ्यूचर पर चर्चाओं का दौर जारी है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि सैकिया ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया के भविष्य, खिलाड़ियों की भूमिका और 2027 विश्व कप की रणनीति से जुड़ी चर्चाएं पूरी तरह आंतरिक हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जाएगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम को लेकर लगातार समीक्षा और चर्चा होती रहती है. चयन समिति, क्रिकेट समिति, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच नियमित बातचीत चलती रहती है. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बहुत मजबूत सिस्टम है और कई विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कब होगा वनडे टीम का ऐलान? व‍िराट कोहली पर आ गई सबसे बड़ी खबर
टीम से जुड़े सभी फैसले चयनकर्ताओं, क्रिकेट समिति, सपोर्ट स्टाफ, मुख्य कोच और खिलाड़ियों के साथ चर्चा के बाद लिए जाते हैं. यह एक निरंतर प्रक्रिया है.’ हालांकि जब उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली के आगामी विश्व कप में खेलने की संभावना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि ऐसी रणनीतिक चर्चाओं को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.
देवजीत सैकिया ने बताया, ‘मुझे नहीं लगता कि मीडिया या जनता के सामने ऐसी चर्चाओं का खुलासा करना चाहिए. ये रणनीतिक फैसले हैं और इन पर चर्चा बोर्डरूम के भीतर ही होनी चाहिए.’ उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि बीसीसीआई फिलहाल रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर कोई सार्वजनिक संकेत देने के मूड में नहीं है.
रोहित-विराट की इस पर क्या है राय?
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही कई मौकों पर संकेत दे चुके हैं कि वे वनडे विश्व कप 2027 में खेलना चाहते हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट जारी रखने की इच्छा जताई थी. हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए हैं. ऐसे में आने वाले महीनों में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फिटनेस ही उनके भविष्य की दिशा तय करेगी.
यह भी पढ़ें: ‘रन कम हैं तो क्या? रोहित टीम इंडिया की जरूरत….’, भारतीय कोच का बड़ा बयान
बीसीसीआई सचिव ने भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों पर भी बात की. राजनीतिक परिस्थितियों के कारण भारत का प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा स्थगित कर दिया गया था. देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई किसी भी द्विपक्षीय सीरीज को लेकर भारत सरकार की नीतियों का पालन करता है.
उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. हम सिर्फ क्रिकेट चलाने का काम करते हैं. किसी देश के साथ सीरीज होगी या नहीं, इसका फैसला भारत सरकार की नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाता है.’
इसी बीच टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News