बाजपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी और सफाई कर्मचारियों की लगातार हो रही उपेक्षा का आरोप लगा देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
संघ की स्थानीय शाखा ने शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भेजकर 18 जून से शुरू हुए चरणबद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 27 जुलाई 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संगठन के साथ एक समझौता हुआ था, जिसमें संघ की 11 सूत्रीय मांगों को एक महीने के भीतर पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसके लिए श्रयाल कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी कमेटी की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सरकार के इस रवैये से पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
कहा कि ठेका प्रथा पर रोक लगा वर्षों से कार्यरत ठेका और आउटसोर्स कर्मियों को संविदा में समायोजित कर समान कार्य-समान वेतन दिया जाए। विनियमितीकरण नियमावली 2025 में कट-ऑफ डेट को 2018 से संशोधित कर 2024-25 किया जाए और मौहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मियों को नियमित किया जाए। रयाल कमेटी की सिफारिशें वर्ष 2021 में गठित रयाल कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। आदि मांगों को प्रमुखता से रखा।
संघ के शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार और महासचिव मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 22 जून से तीन दिवसीय काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन होगा, 25 जून से पूर्ण रूप से तीन दिवसीय तालाबंदी व उग्र धरना प्रदर्शन किया जायेगा, 29 जून को प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी, 30 जून से तीन दिवसीय एक पारी (वन शिफ्ट) का कार्य बहिष्कार होगा और 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन होगा। मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मिल्ले, संगठन मंत्री उमेश कुमार, मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बंटी कुमार और प्रचार मंत्री राजेश कुमार सहित भारी संख्या में पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play