अल नीनो से होने वाली कमी पूरी करेगा डाइपोल – Live Hindustan

कानपुर। मानसून की रफ्तार ठीक चल रही है। यूपी में मानसून की दस्तक के लिए 20 से 25 जून की तिथि तय है। मानसून आने के बाद भी बारिश की अधिक संभावना नहीं बताई जा रही है। अब तक मात्र अनुमान से 24 फीसदी बारिश कम हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा अल नीनो के कारण हो रहा है। लेकिन इस कमी को थोड़ा देर से इंडियन ओशियन डाइपोल पूरी कर देगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मानसून बिहार में रुका हुआ था। अभी आगे तो नहीं बढ़ रहा है लेकिन स्थितियां अनुकूल हैं जिससे दो-तीन दिनों में आगे बढ़ सकता है। संभावना है कि यदि यहीं स्थितियां रहीं तो मानसून समय से प्रवेश करेगा लेकिन देरी भी संभव है। इसके बावजूद बारिश की स्थितियां अच्छी नहीं हैं।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, जून में अभी तक देश में औसतन 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसमें सबसे बड़ी बाधा अल नीनो माना जा रहा है। यह एक समुद्री घटना है जो समुद्री सतह के तापमान पर निर्भर करती है। यदि अल नीनो को असर बढ़ता है तो ऐसे में बारिश की निरंतरता प्रभावित होगी। मानसून पॉज की स्थिति पैदा होगी।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य से लगभग 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। अल नीनो की स्थिति से निपटने के लिए सरकारें प्रयास करती हैं। इसके बाद भी राहत यह है कि हिंद महासागर डाइपोल (आईओडी) अभी तटस्थ अवस्था में है, जो अगस्त-सितंबर में विकसित हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि ऐसी स्थिति में हिंद महासागर से भारत की ओर वाली नमी का प्रवाह बढ़ जाएगा, जो अलनीनो के प्रतिकूल प्रभाव को काफी हद तक संतुलित करेगा। यह बारिश की कमी को पूरा करेगा। लेकिन, इसमें समय अधिक लगेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News