कल होनी थी शादी, आज मिली मौत की खबर… 19 साल की भाजपा प्रजापति के सुसाइड से सनसनी – AajTak

Feedback
MP News: सिंगरौली जिले के कर्थुआ गांव बहेरा से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्मघाती कदम के बाद जहां पूरे क्षेत्र और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतका के अनोखे नाम को लेकर यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.
चितरंगी थाना इलाके का यह मामला है. मृतका की पहचान भाजपा प्रजापति (19) पिता मेवालाल प्रजापति के रूप में हुई है, जो कर्थुआ बहेरा गांव की निवासी थीं. परिजनों ने अत्यंत दुखी मन से बताया कि युवती का विवाह 19 जून को सरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक के साथ तय हुआ था. 
घर के भीतर शादी-विवाह की रस्में और जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं. पूरा परिवार और रिश्तेदार बेहद खुशी के माहौल में मंगल गीतों के साथ विवाह की व्यवस्थाओं में जुटे थे. लेकिन इसी बीच युवती के उठाए गए इस अप्रत्याशित आत्मघाती कदम ने पूरे परिवार की खुशियों को पल भर में छीन लिया और उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
अनोखे नाम की वजह से वायरल हुई खबर
बताया जा रहा है कि युवती का नाम ‘भाजपा प्रजापति’ होने के कारण जैसे ही यह दुखद खबर फैली, वैसे ही यह सोशल मीडिया पर कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई. लोग इस अजीब नाम और उसके पीछे के संयोग को लेकर इस दुखद घटना की जानकारी इंटरनेट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं.
कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा
घटना की भयावहता को देखते हुए जैसे ही सूचना मिली, चितरंगी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर इस पूरे मामले की विस्तृत और गहन जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल, युवती ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके वास्तविक कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि वे मामले की सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रहे हैं. 
चितरंगी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों व करीबियों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के असली और वास्तविक कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा. फिलहाल, एक दिन बाद होने वाली शादी की खुशियों के बीच हुई इस अनहोनी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और गांव का हर एक शख्स इस घटना से हैरान-परेशान है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News