नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में रविवार को भारत में निर्मित तीन नौसैनिक पोत को नौसेना में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि पीएम कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजायन और निर्मित तीन नौसैनिक पोत, आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को नौसेना में शामिल करेंगे। ये पोत समुद्री युद्ध, हाइड्रोग्राफिक सर्वे और पनडुब्बी रोधी युद्ध जैसी अहम स्थिति में काफी कारगर होंगे। इन पोत को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजायन ब्यूरो ने डिजायन किया है और कोलकाता स्थित डिफेंस पीएसयू गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने बनाया है。
17ए स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ आधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है, जिसमें सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली शामिल है।
संशोधक एक सर्वे पोत है, जिसे तटीय और गहरे पानी में हाइड्रोग्राफिक सर्वे करने और रक्षा व नागरिक कार्यों के लिए समुद्र-विज्ञान और भू-भौतिकीय डाटा इकट्ठा करने के लिए डिजायन किया गया है।
अग्रय कम गहरे पानी में चलने वाला जहाज है। यह तटीय इलाकों के उथले पानी में पानी के नीचे के खतरों का पता लगाकर उससे निपट सकता है। इन प्लेटफॉर्म में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और इनके निर्माण में भारतीय उद्योग की बड़ी भागीदारी रही है। इसमें 200 से अधिक एमएसएमई शामिल हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play