-यशोदा मेडिसिटी में 90 मिनट चली सर्जरी ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। खेल-खेल में चार वर्षीय बच्चे ने रबर (इरेजर) निगल ली। इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी में 90 मिनट चली सर्जरी के बाद रबर को निकालकर बच्चे की जान बचाई गई। शहर के अस्पताल से चार वर्षीय बच्चा 17 जून को यशोदा मेडिसिटी रेफर किया गया था। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि बच्चे ने रबर निगल ली थी। डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि रबर श्वास नली में फंस गई थी, जिसके चलते बायें फेफड़े को ऑक्सीजन नहीं मिलरही थी। फेफड़ा पिचक गया था। इसी कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ रही थी। उन्होंने डॉ. अंकित भाटिया, डॉ. लोकेश और डॉ. (मेजर) शैफाली भाटिया के साथ मिलकर सर्जरी।
बच्चों को छोटे खिलौने न दें
डॉ. अंकित भाटिया ने बताया कि सर्जरी के अगले दिन ही बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों पर ध्यान रखने की जरूरत है। खासकर जब वे खिलौनों से खेल रहे हैं। बच्चों के खिलौने छोटे नहीं होने चाहिए। पेंसिल, रबर, मूंगफली जैसे छोटी चीजें, जो उनके गले में जा सकती हैं उन्हें बच्चों से दूर रखें। ये जानलेवा हो सकते हैं। इस मामले में बच्चे को समय से उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play