पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती, ग्लोबल टेंशन कम होते ही इस सरकार का ऐलान – Live Hindustan

मुख्य बातें

अमेरिका- ईरान के बीच शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के बीच भारत में आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए जाने की उम्मीद है। इस बीच, पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती की है।

पाकिस्तान की सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 74 रुपये और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 67 रुपये की कटौती की घोषणा की। इस कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 299.78 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 311.78 रुपये हो जाएगी। अभी ये कीमतें क्रमशः 373.78 रुपये और 378.78 रुपये प्रति लीटर हैं। बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दो-पहिया वाहनों में होता है। इसकी कीमत में बदलाव का असर मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास पर पड़ता है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में बदलाव का असर भी आम जनता पर पड़ता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर, प्लांट और बड़े जनरेटर में होता है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने कार्यालय से जारी एक बयान में कहा कि सरकार बेहतर होती क्षेत्रीय आर्थिक स्थिति और तेल की गिरती कीमतों का फायदा लोगों तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री के बयान में कहा गया, “पेट्रोल की कीमत में 74 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 67 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जा रही है। हम लोगों की मुश्किलों को अच्छी तरह समझते हैं। इन कठिन हालात में आपने असाधारण धैर्य और हिम्मत दिखाई है।” उन्होंने मुश्किल समय में सरकार का साथ देने के लिए जनता का दिल से आभार व्यक्त किया।

बता दें कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य में ऊर्जा की शिपिंग बहाल होने के बाद ग्लोबली तनाव कम हुआ है। बीते दिनों स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के कारण US-ईरान युद्ध से पैदा हुए एनर्जी संकट ने ग्लोबल मार्केट को प्रभावित किया तो पाकिस्तान की सरकार ने हर हफ्ते शुक्रवार रात को पेट्रोलियम की कीमतों में बदलाव करना शुरू कर दिया। युद्ध के दौरान 6 मार्च को पहली बार कीमतों में बदलाव करते हुए सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इससे HSD डीजल की एक्स-डिपो दर 335.86 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की एक्स-डिपो कीमत 321.17 रुपये प्रति लीटर हो गई।

ईंधन की कीमतें 3 अप्रैल को अपने चरम पर पहुंच गईं। दरअसल, पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 137.24 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत में 184.49 रुपये की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी से कीमतें क्रमशः 458.4 रुपये और 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गईं। इतनी भारी बढ़ोतरी का विरोध हुआ तो प्रधानमंत्री शहबाज ने पेट्रोलियम लेवी में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती करके 24 घंटे के भीतर पेट्रोल की कीमत घटाकर 378 रुपये प्रति लीटर कर दी।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News