'मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष…', पार्टी में टूट के बीच उद्धव ने की इस्तीफे की पेशकश – AajTak

Feedback
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि, ‘अगर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लगता है कि वह शिवसेना प्रमुख पद के लिए ठीक नहीं हैं, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी योग्य व्यक्ति को शिवसेना का अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार हूं. मैं संघर्ष से पीछे हटने वाला नहीं हूं, लेकिन जिस दिन आपको लगे कि मैं इस जिम्मेदारी के लिए सही नहीं हूं, उसी दिन मैं यह पद छोड़ दूंगा.’
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग यह सोच रहे होंगे कि शिवसेना टूटने और राजनीतिक चुनौतियों के बाद उनका हौसला टूट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में हार मानने वाले नहीं हैं. उद्धव ठाकरे ने ‘ऑपरेशन तोड़वा’ का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें आदेश देने की बात कहते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे पहले ही कह चुके थे कि जो लोग पार्टी से विश्वासघात करें, उनका राजनीतिक जवाब दिया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आकलन चुनावी नतीजों से होना चाहिए, उद्धव ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री इंद्रजीत गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि बालासाहेब ने उनसे कहा था कि सत्ता से उन्हें कोई मोह नहीं है और सरकार गिर भी जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता. कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उद्धव ने कहा कि यदि शिवसेना 30 वर्षों तक भाजपा के साथ रहकर भी उसमें विलय नहीं हुई, तो कांग्रेस में विलय होने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा खुद शिंदे गुट की वजह से परेशान है.
उद्धव ने कांग्रेस को लेकर कहा कि अतीत में दोनों दलों के बीच मतभेद रहे, लेकिन कांग्रेस ने कभी ‘मातोश्री’ का अपमान नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वादे निभाए हैं. साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना का समर्थन न मिलता तो भाजपा बहुत पहले खत्म हो जाती. उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं को लगता है कि वह शिवसेना प्रमुख पद के योग्य नहीं हैं, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे.

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News