आलीशान घर और लग्जरियस जिंदगी जीता है अमन – Live Hindustan

लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय श्रीनिकेतन में पेट्रोल पंप से हमला करने वाले आरोपी लोहरदगा न्यू आजाद बस्ती निवासी अमन अंसारी उर्फ गोलू का जीवन शैली लग्जरियस है। आलीशान दो मंजिले भवन में कई लग्जरियस सामान लगे हुए हैं। अमन उर्फ गोलू सनिफ अंसारी का पुत्र है। जिनका इंतकाल काफी पहले हो चुका है।सनिफ रांची के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत चटवाल गांव से आकर लोहरदगा में बसे थे। वह किसी टेलर में दर्जी का काम करता था।हाल के वर्षों में अमन घर में कम ही आता था ,पर घर उसने ही बनवाया है। घर में फिलवक्त उसकी अम्मी रहती है। जिनका नाम सफराना खातून है। न्यू आजाद बस्ती के निचले इलाके में निर्माणाधीन मस्जिद-ए- रजाय मुस्तफा के निकट इनका घर है。
सूत्रों के मुताबिक बम से हमला करने के आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू के बारे में आसपास के लोग ही नहीं बल्कि पड़ोसी भी कुछ बताने से गुरेज करते दिखें ।कुछ लोगों ने दबे जुबान से यह कहा की आदमी ठीक नहीं है, जबकि पड़ोसियों ने इस बाबत साफ कहा कि हम लोग इनके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।
लोगों ने बताया कि हां इतना तय है, कि यह कुछ दिन पहले दुबई गया था, वहां एसी और फ्रिज मरम्मत करने का काम करता था। लोहरदगा में भी उसके कई मित्र है उनसे ही आने पर वह मिलता जुलता था। अमन के के निकाह के बारे में भी स्पष्ट जानकारी पड़ोसियों को नहीं है।
बाक्स:
आरएसएस भवन रांची में अमन के साथ पेट्रोल बम से हमला करने वक्त लोहरदगा राहत नगर मस्जिद के निकट निवासी सेराज अंसारी अपने परिजनों के साथ रहते हैं। इनके बड़े पुत्र चांद अंसारी उनकी पत्नी सब्बू खातून और बम से हमला करने के आरोपी शायद अंसारी उर्फ रोहित और सेराज अंसारी की पत्नी नूरजहां रहते हैं। पहले स्थान को कुरैशिया मैदान के नाम से भी लोग जानते थे। यहां क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाता रहा था। चांद अंसारी साप्ताहिक बाजार हाटों में जाकर कपड़ा आदि बेचने का काम करता है। सिराज की एक बेटी रोशनी का निकाह रांची के खलारी में हुआ है।
दिलचस्प बात यह है कि उनके घर के सामने के लोग भी इनका घर नहीं बता रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि यहां अंसारी बिरादरी के लोग नहीं रहते हैं। कलाल बिरादरी के लोग रहते हैं। फिर इनके घर के दरवाजे को खटखटाया गया तो वहां से निकली महिला ने बताया कि यह घर सेराज अंसारी का ही है।
पुराने गांव के बारे में पूछने पर महिला ने बताया कि सेराज अंसारी का घर इस क्षेत्र में नहीं है। वह बंगाल से आए थे। अब यही बस गए हैं। बंगाल के किस स्थान उनका घर था। यह महिला नहीं बता पाई। उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं है। हमारा विवाह दो साल पहले ही चांद से हुआ है। हम सेन्हा प्रखंड के गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सैफ का निकाह होने वाला था। पूछताछ के समय घर पर सिर्फ महिलाएं ही थी, घर के गेट पर ही बातचीत हुई। सेराज अंसारी की पत्नी नूरजहां लोहरदगा के ही किसी गांव में अपने नानी घर में गई थी। इनका एस्बेस्टस का बना घर है। इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर प्रतीत नहीं होती है। महिला ने कहा कि सैफ क्या काम करता है। यह हमें पता नहीं है, पर इसी घर में वह रहता है। कभी-कभी घर आता भी नहीं है।
शुक्रवार को स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में झारखंड एटीएस टीम के अधिकारी और जवान लोहरदगा पहुंचकर दोनों के घरों की तलाशी ली है। अमन उर्फ गोलू के आलीशान भवन और लग्जरियस सामानों से प्रतीत होता है कि इनका आर्थिक स्थिति काफी सुधार है।
हालांकि आय के क्या स्रोत हैं। इस बाबत अधिक जानकारी नहीं मिली है। राहत नगर और न्यू आजाद बस्ती का इलाका घनी आबादी वाला है।
इस घटना के एक अन्य आरोपी सायम सुजान जो रांची पत्थल कुदूवा फूल बागान का रहने वाला है। उसका भी मामा घर लोहरदगा में ही है। इसलिए तीनों आरोपी एक दूसरे से पहले भी मिलते-जुलते रहे हैं।
फोटो-15- लोहरदगा के न्यू आजाद बस्ती स्थित अमन अंसारी उर्फ गोलू का आलीशान घर
फोटो-16– लोहरदगा राहत नगर निवासी सैफ अंसारी उर्फ रोहित का घर जहां वह अपने परिवार के साथ रहता था
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News