जाले:पुराने अपॉइंटमेंट पर नहीं हो सकी रजिस्ट्री – Live Hindustan

विजय कुमार ठाकुर,जाले। राज्य में जमीन का एमवीआर (मिनिमम वैल्यू रजिस्टर) और स्टांप की दर बढ़ा दिए जाने से अब जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। इस वजह से अब जमीन भी महंगी हो जाएगी। कमतौल स्थित भू-निबंध कार्यालय में शुक्रवार की तिथि में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों का अपॉइंटमेंट था। रजिस्ट्री अंतिम चरण में रहने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से एमवीआर और स्टांप की दर में बढ़ोतरी की वजह से शुक्रवार को पुराने अपॉइंटमेंट पर रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रजिस्ट्रार ने शुक्रवार की तिथि के लिए चल रही प्रक्रिया को नए एमवीआर की दर के अनुसार पूरी करने का निर्देश दिया।
ब्रह्मपुर के मो. कलाम, राढ़ी के रमेश पांडेय एवं ललन कुमार महतो, रतनपुर के वीरेंद्र कुमार ठाकुर, वाहिद नद्दाफ आदि का कहना था कि एकाएक एमवीआर और स्टांप की दर बढ़ा दिए जाने की वजह से उन लोगों को बढ़ी हुई दर पर जमीन की रजिस्ट्री करवानी पड़ी। कमतौल रजिस्ट्री ऑफिस में शुक्रवार को 16 लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाई। शहरों में स्टांप और निबंधन शुल्क मिलकर जमीन या फ्लैट की 10 प्रतिशत राशि खर्च होती थी, जो अब 11 प्रतिशत देय होगी। वहीं ग्रामीण इलाके में यह आठ प्रतिशत की जगह नौ प्रतिशत हो जाएगी। कातिब सुनील कुमार ठाकुर कहते हैं कि ग्रामीण इलाके में 1.6 गुना, जबकि शहरी और आसपास के इलाकों में एमवीआर दोगुना कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में रजिस्ट्री की दर मंहगी हो गई है, तो जमीनें मंहगी होनी लाजमी है। कातिब राम नरेश ठाकुर कहते हैं कि दर में बढ़ोतरी होने से खासकर जाले, सिंहवाड़ा, भरवाड़ा, कमतौल-अहियारी जैसे शहरी लोगों को जमीन की खरीदारी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News