भीषण रेल हादसे से मौत का तांडव! दो ट्रेनों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत और 80 से ज्यादा घायल, यात्रियों की टू – India.Com

लंदन के उत्तर में दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे एक ड्राइवर की मौत हो गई और ट्रेन में सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बेडफोर्ड के पास शाम के वक्त हुए इस रेल हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि यात्री अपनी सीटों से उछल पड़े. रेल ट्रैकिंग वेबसाइटों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की ओर दक्षिण दिशा में जा रही थीं, तभी शाम करीब 5:15 बजे बेडफोर्ड शहर के बाहर वे आपस में टकरा गईं. ईस्ट ऑफ़ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि 11 लोगों को बहुत गंभीर चोटें आईं, 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 56 लोगों को मामूली चोटें आईं. ndtv की खबर के मुताबिक, एक यात्री ने बताया कि टक्कर की वजह से वह आगे की ओर उछल गया और फिर उसने अपने साथ यात्रा कर रहे लोगों को टूटी हुई हड्डियों और खून से लथपथ चोटों के साथ देखा.

आपातकालीन सेवाओं ने घटनास्थल पर कई संसाधन तैनात किए, जिनमें ईस्ट ऑफ़ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस की एयर एम्बुलेंस और खतरनाक घटनाओं से निपटने वाली टीम शामिल थी. पुलिस ने एक बयान में कहा, “हमें पता है कि कई लोग घायल हुए हैं और दुख की बात है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है. अधिकारी बेडफोर्डशायर पुलिस तथा स्थानीय फायर एंड रेस्क्यू और एम्बुलेंस सेवाओं के सहयोगियों के साथ मिलकर घटनास्थल पर कार्रवाई कर रहे हैं. नेशनल यूनियन ऑफ़ रेल, मैरीटाइम एंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के जनरल सेक्रेटरी एडी डेम्पसी ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति ट्रेन का ड्राइवर था.
BREAKING: Major train collision north of London near Bedford Two passenger trains collided in the Bedford area (north of London) on Friday evening, #Breaking #LondonTrainCrash #BedfordCollision #UKNews pic.twitter.com/4bzEK3NCyl
— Devesh , वनवासी (@Devesh81403955) June 20, 2026

पीटर नैप नाम के एक यात्री ने बताया कि जब बिना किसी चेतावनी के टक्कर हुई, तो वह पीछे वाली ट्रेन में थे. नैप ने कहा, “एक पल के लिए मैं उछलकर सामने वाली सीट पर जा गिरा और फिर मुझे धुआं दिखाई दिया. लोग रो रहे थे और चिल्ला रहे थे. वे बहुत डरे हुए और घबराए हुए थे.” उन्होंने आगे कहा, “मैं उठा तो देखा कि कई लोग बोल नहीं पा रहे थे और उनके पैर टूटे हुए थे. फिर मैं ट्रेन से बाहर निकलने में कामयाब रहा; क्योंकि मैं काफी दुबला-पतला हूं, इसलिए दरवाजों के बीच की जगह से निकल पाया.”
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दर्जनों लोग दिखाई दिए. कुछ पर पट्टियां बंधी थीं, लेकिन कई बिना चोट के लग रहे थे. जो ट्रेन की पटरियों के समानांतर सड़क पर खड़ी इमरजेंसी गाड़ियों के बीच खड़े या बैठे थे. रेलवे कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले RMT यूनियन ने कहा कि वह स्थिति पर नज़र रख रहा है और ट्रेन के कर्मचारियों व यात्रियों को “गंभीर चोटें” आने की खबरों पर चिंता जताई है. ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने एक बयान में कहा कि सेंट पैनक्रास आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं. शनिवार के शेड्यूल के बारे में अभी कुछ पक्का नहीं बता सकती.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News