कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन – Live Hindustan

अजय जोशी, रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, गौरव खुराना, सौरव राज बेहड़, रिजवान खान, विकास मल्लिक, अनंत विष्णोई, रनजीत राणा, राकेश अधिकारी, अमित अरोरा, सेवा राम दिवाकर, मोहन कुमार, राजू कोली, विक्रमजीत विर्क, कमल चुघ, राकेश कोली, फैज़ल खान, कमल सैनी, रवि कुमार, सुहैल खान, राजकुमार सिकरी, विजय पुजारा, रोहित चौहान, सत्यम अरोरा, समप्रीत ग्रोवर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News