गाजियाबाद में एक और NEET छात्र ने की खुदकुशी, मौत ने पहले बनाया था एक वीडियो – India.Com

Ghaziabad NEET Student Suicide: गाजियाबाद में नीट की परीक्षा देने वाले एक और छात्र ने शनिवार को खुदकुशी कर ली है. मौत से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जो पुलिस को मिल चुका है. छात्र का नाम जतिन कुमार था और वह विजयनगर में नीट की तैयारी कर रहा था. जतिन का 2026 में नीट का पांचवां अटेंप्ट था. उसकी उम्र 22 साल थी.

NEET Re-Exam से पहले NTA की बड़ी लापरवाही! नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र


दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक,  जतिन परिवार का इकलौता बेटा था. उसके पिता राजेश कुमार हैं, जो फूड इंस्पेक्टर हैं. वह सहारनपुर में तैनात हैं.

परिजनों का कहना है कि वह सुबह जतिन को जगाने गए तो उसका शव फर्श पर पड़ा मिला. पंखे पर एक फंदा लगा था जो टूट चुका था.
A message to our students
The NEET UG 2026 examination is just three days away.
To every candidate: you have worked hard, you have prepared, and now is the time to trust your effort. Stay calm, rest well, and focus on doing your best. That is all that is asked of you.
The…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 18, 2026

पुलिस को जतिन के मोबाइल में उसकी रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी मिला है. यह एक मिनट का वीडियो है, जो रात करीब 12 बजे रिकॉर्ड हुआ था. इस वीडियो में जतिन फांसी का फंदा दिखाते हुए कहा कि पापा कह रहे हैं टेंशन मत लो. मुझे टेंशन नहीं है. लेकिन इन सब चीजों से मन ऊब गया है. मैं कुछ अलग करना चाहता हूं.
NEET री-एग्जाम से पहले बढ़ा तनाव, पेपर लीक के बाद 11 बच्चों ने की आत्महत्या; NTA ने जारी की एडवाइजरी
एबीपी की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में अब तक NEET से जुड़े कम से कम 14 से ज्यादा छात्र आत्महत्या के मामले सामने आए हैं. इसमें से कई मामले परीक्षा लीक के बाद के हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News