स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना कर पंजाब के विकास का संकल्प लिया : नितिन नवीन – Live Hindustan

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की। नवीन ने इसी के साथ पंजाब के अपने पहले तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की। उन्होंने ‘महाराजा रणजीत सिंह के सपनों का पंजाब’ बनाने का संदेश देते हुए कहा कि आज मैंने पंजाब के विकास के लिए संकल्प लिया है। अमृतसर से अपने दौरे की शुरुआत करते हुए, नवीन ने स्वर्ण मंदिर में ‘अरदास’ (प्रार्थना) की, बर्तन धोकर ‘सेवा’ की और जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर के भी दर्शन किए। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं खुद को सचमुच सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस पवित्र भूमि और पावन स्थल के दर्शन का मौका मिला।

आज यहां प्रार्थना करने के बाद मुझे नई ऊर्जा मिली है, जिससे मैंने देश की सेवा और पंजाब के विकास के लिए दृढ़ संकल्प लिया है।नवीन ने पंजाब भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, चुनाव की तैयारी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई, ताकि राज्य में ‘डबल-इंजन सरकार’ बनाई जा सके। इसके बाद उन्होंने दुर्गियाना मंदिर का दौरा किया और देश की एकता व सामाजिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की। नवीन ने कहा कि उन्होंने स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जो विकास हुआ है, वह पंजाब के हर घर, मोहल्ले और गांव तक पहुंचे। नवीन ने बताया कि वे सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब से आते हैं, जिसे उन्होंने अपनी ‘कर्मभूमि’ बताया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नवीन का यह पंजाब का पहला दौरा है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News