पलवल, संवाददाता। पुलिस और पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ शनिवार की तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सदर मनोज वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि करीब 75 दिनों में जिला पुलिस ने 14 इनामी बदमाश तथा पांच मुठभेड़ में संगीन अपराधों में लिप्त बदमाश गिरफ्तार किए हैं।
सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद दिघौट के इनामी बदमाश बलराम उर्फ बबली को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ पलवल के इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश बलराम उर्फ बबली अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिघौट-पिंगौड रोड पर पिंगौड नाले के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज ने तुरंत रेड की और मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी खेतों की तरफ भागने लगा। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने को कहा तो उसने अदेशी पिस्तौल निकालकर सीधे निरीक्षक रविन्द्र कुमार पर दो राउंड फायर किए, जिसमें वे बाल-बाल बचे। पुलिस तीन ने काफी मशक्कत के बाद बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश पर पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play