सिजुआ अतिथि गृह में बीसीसीएल, सीएमओआई की शनिवार को आपात बैठक हुई। इसमें कोयला तस्करों व असामाजिक तत्वों की ओर से कोयला अधिकारियों पर हमले की तीखी निंदा की गई। बैठक में सीएमओएआई बीसीसीएल शाखा के पदाधिकारी के साथ विभिन्न एरिया के महाप्रबंधक व वरीय अधिकारी शामिल हुए।
अध्यक्षता एके सिंह अध्यक्ष सीएमओएआइ ने की। इस दौरान सभी अधिकारियों ने एक स्वर में आए दिन उपद्रवी तत्वों व कोयला चोरों द्वारा महाप्रबंधको व अधिकारियों पर होने वाले हमले की निंदा की। हाल के दिनों में बरोरा क्षेत्र, गोविंदपुर क्षेत्र, कतरास क्षेत्र व सिक्युरिटी महाप्रबंधक के साथ हुए दुर्व्यवहार के प्रति अधिकारियों ने आक्रोश जताया। कहा गया कि पूर्व में कई घटनाओं को लेकर धनबाद एसएसपी से शिकायत की गई थी। त्वरित कार्रवाई भी हुई थी। इसलिए अपेक्षा है कि पुलिस प्रशासन हाल में घटी घटनाओं पर भी एक्शन ले।
एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इसमें संलिप्त लोगों पर कठोरतम कारवाई की जाए। बीसीसीएल के अधिकारी भय के वातावरण में काम कर रहे हैं, उन्हें उचित सुरक्षा देते हुए भयमुक्त वातावरण दिया जाए। एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक शहरी व ग्रामीण से मिलेंगें तथा अपनी भावना व परिस्थिति से अवगत कराएंगे। केंद्रीय व राज्य स्तर के वरीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। आने वाले दिनों में कोई ठोस कारवाई नहीं हुई, तो एसोसिएसन आंदोलन करेगा। बैठक में मुख्य रूप से महासचिव निर्झर चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार झा, महाप्रबंधक कुसुंडा निखिल त्रिवेदी, महाप्रबंधक बरोरा केके सिंह, महाप्रबंधक कतरास बीके झा सभी क्षेत्र के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play