केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए सूचना विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के अलावा बरेली में क्या क्या विकास कार्य हुए उन्हें चित्रों के माध्यम से बताया गया। प्रदर्शनी में 74 करोड़ रुपये की लागत से बने 300 बेड अस्पताल, विभिन्न रेल उपरिगामी पुल, अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थान जैसी उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों को जानकारी दी गई कि मिनी बाईपास मार्ग, बरेली-नैनीताल मार्ग, लाल फाटक, चौपुला चौराहा और पुराने बस अड्डे पर बने रेल उपरिगामी पुल ने जिले की यातायात व्यवस्था को अच्छा बनाया।
बहेड़ी और भदपुरा नवाबगंज में राजकीय महाविद्यालयों के निर्माण से उच्च शिक्षा के अवसर सृजित हुए। अधकाटा नजराना, नवाबगंज में 73.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय और भुता के उमेदपुर फरीदपुर में 19.78 करोड़ रुपये से बने राजकीय पॉलिटेक्निक के बारे में भी जानकारी दी गई। इन संस्थानों से श्रमिक परिवारों के बच्चों और ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।इसके अलावा प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण योजना की जानकारी भी दी गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play