गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर अयोध्या हाईवे पर गीडा सहजनवा में सबसे फ्लाईओवर निर्माण होगा, जबकि गोरखपुर से बस्ती तक अन्य करीब 10 फ्लाईओवर/ अंडरपास का निर्माण इसके बाद होगा। वन विभाग ने नेशनल हाईवे के किनारे काटे जाने वाले पेड़ों के बदले पौधे लगाने की शर्त पर सड़क निर्माण कराने की अनुमति दे दी है। अब फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। एनएचएआई ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की है। जल्द ही एनएचएआई की ओर से सड़क क्षेत्र का सीमांकन करने के लिए राजस्व विभाग को पत्र भेजा जाएगा। सीमांकन होने के बाद मकान दुकान के प्रभावित हिस्सों को तोड़ा जाएगा। उसके बाद सर्विस रोड एवं नाला निर्माण होगा। ये कार्य होने के बाद बिजली के खंभे हटाए जाएंगे, उसके बाद मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा。
4.5 किमी लंबा होगा फ्लाईओवर
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार 50 से 52 मीटर चौड़ाई में जमीन मिलेगी तो फ्लाईओवर निर्माण होगा, जबकि मौके पर 40-45 मीटर जमीन ही है। ऐसी स्थिति में मकानों-दुकानों को हटाने से पहले कार्य की शुरूआत नहीं हो सकेगी। गीडा क्षेत्र के बोक्टा से सहजनवा थाना चौराहे के जिगिना पुल तक करीब 4.5 किमी लंबाई में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण होगा। गीडा क्षेत्र में वन विभाग की 13 हेक्टेयर जमीन ली गई है, इसके बदले खजनी में मिली जमीन पर पौधरोपण कराने की शर्त पर अनुमति मिली है। सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोत्तरी एवं असुविधा के कारण स्थानीय लोग लंबे से फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे हैं।
गीडा- सहजनवा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति प्राप्त हो गई है। गोरखपुर अयोध्या हाईवे में पहले इस फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा, जबकि गोरखपुर से बस्ती तक करीब 10 फ्लाईओवर/अंडरपास बनाए जाएंगे।
अंकित, पीडी, एनएचएआई, गोरखपुर, पीआईयू
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play