—विज्ञापन—
Ratan Tata: रतन टाटा के ब्रांड को भरोसे का नाम टाटा कहा जाता है। आज उसी ब्रांड ने अपना रतन खो दिया है। रतन टाटा के निधन के बाद उनके वारिस को लेकर बातें हो रही हैं। रतन अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। जिसके कई हकदार हैं। इस वक्त लोग टाटा परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। आज आपको बताएंगे टाटा परिवार के उन प्रमुख सदस्यों के बारे में जिनके साथ रतन टाटा अपना समय बिताते थे।
रतन टाटा का परिवार अपने ब्रांड की तरह ही काफी बड़ा है, जिसमें उनके छोटे भाई जिमी और नोएल टाटा हैं। रतन टाटा के एक भाई के बच्चे, जिसमें माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं।
रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा हैं। जिमी टाटा के बारे में ज्यादा जानकारियां नहीं हैं लेकिन जिमी टाटा के रतन टाटा की तरह ही टाटा संस और दूसरी कई टाटा कंपनियों में शेयर हैं। इसके अलावा जिमी सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। वे भी रतन टाटा की तरह कुंवारे हैं और मुंबई के कोलाबा में एक डबल बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं। रतन टाटा की तरह ही उन्होंने भी शादी नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Ratan Tata Funeral: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में आएंगे अमित शाह, 10 बजे से होंगे आखिरी दर्शन
नोएल नवल टाटा-नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। नोएल, रतन टाटा के पिता की ओर से उनके सौतेले भाई हैं। नोएल आयरिश की नागरिकता रखते हैं। नोएल की मां सिमोन टाटा की बनाई कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन भी हैं। उनके दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम लिआ, माया और नेविल हैं।
टाटा परिवार में तीसरा नाम आता है सिमोन नवल टाटा का। यह नवल टाटा की दूसरी पत्नी थीं, जिनको 1961 में लैक्मे लिमिटेड के बोर्ड में शामिल किया गया। इसके बाद वह 1964 में कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर बन गईं, उन्होंने ही ट्रेंट की स्थापना की थी।
लिआ नोएल टाटा, नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी हैं। लिआ ने स्पेन के मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग की पढ़ाई की है। 2006 में लिआ ने अपना करियर शुरू किया, ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज में असिस्टेंट सेल्स एग्जीक्यूटिव पर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ताज होटल में डेवलपमेंट एंड एक्सपेंशन प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर भी काम किया।
माया टाटा की बात करें तो वह लिआ की छोटी बहन और नोएल टाटा की छोटी बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक, माया टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड में काम किया। इसके बंद होने के बाद माया ने टाटा डिजिटल में अपना काम शुरू किया।
नेविल टाटा भी नोएल टाटा के बेटे हैं। नेविल रिटेल चेन और अपनी दादी की कंपनी ट्रेंट में काम करते हैं। नेविल भी शादीशुदा हैं, उन्होंने किर्लोस्कर टेक्नोलॉजीज की निदेशक मानसी किर्लोस्कर से शादी की है। जमसेट टाटा नाम का उनका एक बेटा उनका एक बेटा है।
ये भी पढ़ें: Ratan Tata का अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल, काश! उनका लिखा ही सच हो जाए!
Edited By
Shabnaz
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in