जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन – Live Hindustan

जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी आलोक कुमार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रविवार 21 जून को प्रातः 07:00 बजे से नगर भवन दुलाडीह में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उन्होंने जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग को जीवन में जरूर अपनाएं, यह स्वस्थ शरीर, मन एवं मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस का विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। यह जीवन के सभी चरणों में शारीरिक शक्ति, मानसिक अनुकूलता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका का उल्लेख करता है। योग व्यक्तियों को स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता रहता है, साथ ही आंतरिक शक्ति और जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।
उन्होंने अपील किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें एवं योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। भारत सरकार आयुष मंत्रालय से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधनाथ यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं योगाभ्यास को लेकर आमजनों के बीच जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News