Aaj Ka Panchang 21 June 2026: आज भानु सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल – Live Hindustan

Aaj Ka Panchang: 21 जून, रविवार, शक संवत् : 31 ज्येष्ठ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 07 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 05 मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी तिथि अपराह्न 03.21 मिनट तक। व्यतिपात योग, वणिज करण। चंद्रमा सिंह राशि में अपराह्न 03.40 मिनट तक उपरांत कन्या राशि में। सूर्य उत्तरायण। ग्रीष्म ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा अपराह्न 03.21 मिनट से रात्रि 03.31 मिनट तक। सायन दक्षिणायन प्रारंभ।

सूर्योदय 05:47 ए एम

सूर्यास्त 09:58 पी एम

चन्द्रोदय 01:35 पी एम

चन्द्रास्त 01:32 ए एम, जून 22

आज भानु सप्तमी है। पंचांग के अनुसार जब सप्तमी तिथि रविवार को आती है, तो उसे भानु सप्तमी कहा जाता है। सूर्य देव को समर्पित यह तिथि खास मानी जाती है। इस दिन लोग सूर्योदय के समय स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं। कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, गुड़ और गेहूं जैसी चीजों का दान किया जाता है। रविवार और सप्तमी का यह संयोग होने की वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है।

ज्योतिष और धर्म ग्रंथों में सूर्य को जीवन, ऊर्जा और सम्मान का कारक बताया गया है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग इस दिन सूर्य उपासना करते हैं। कई जगहों पर आदित्य हृदय स्तोत्र और सूर्य मंत्रों का पाठ भी किया जाता है।

भानु सप्तमी के मौके पर लोग अपने दिन की शुरुआत सूर्य को अर्घ्य देकर करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। माना जाता है कि यह दिन अच्छे काम, दान-पुण्य और अनुशासित जीवन की प्रेरणा देता है। इसलिए श्रद्धालु पूजा के साथ सेवा और दान को भी महत्व देते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त 04:44 ए एम से 05:16 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:00 ए एम से 05:47 ए एम

अभिजित मुहूर्त 01:20 पी एम से 02:25 पी एम

विजय मुहूर्त 04:34 पी एम से 05:39 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 09:56 पी एम से 10:12 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 09:58 पी एम से 10:45 पी एम

अमृत काल 11:25 पी एम से 01:04 ए एम, जून 22

निशिता मुहूर्त 01:37 ए एम, जून 22 से 02:08 ए एम, जून 22

त्रिपुष्कर योग 06:01 ए एम से 11:50 ए एम

सर्वार्थ सिद्धि योग 06:01 ए एम से 05:47 ए एम, जून 22

राहुकाल 07:57 पी एम से 09:58 पी एम

यमगण्ड 01:52 पी एम से 03:54 पी एम

आडल योग 05:47 ए एम से 06:01 ए एम

दुर्मुहूर्त 07:48 पी एम से 08:53 पी एम

गुलिक काल 05:55 पी एम से 07:57 पी एम

भद्रा 11:50 ए एम से 11:54 पी एम

वर्ज्य 01:28 पी एम से 03:08 पी एम

बाण चोर – 04:16 पी एम से पूर्ण रात्रि तक

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News