भाजपा ने बिहार के सभी 1,420 मंडलों एवं 52 जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न प्रशिक्षण वर्गों के उपरांत अगले चरण में बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 23 जून (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस) से छह जुलाई (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती) तक राज्य के लगभग 92 हजार बूथों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं का व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में डिजिटल प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस अभियान में बूथ समितियों के सभी सदस्य एवं मंडल मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है, जिससे कार्यकर्ता पंजीकरण कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अभियान के प्रभारी मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को भी मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग की तरह ऐतिहासिक सफलता दिलानी है। कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़कर चार मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। चारों मॉड्यूल पूर्ण करने और परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री नितिन नवीन, राजेश कुमार झा राजू, सरोज रंजन पटेल आदि थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play