बायोलॉजी रही आसान, फिजिक्स ने बढ़ाई चुनौती – Live Hindustan

जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को औसतन बताया। विद्यार्थियों को बायोलॉजी के प्रश्न सीधे और एनसीईआरटी आधारित लगे, जबकि फिजिक्स में अवधारणात्मक और गणनात्मक प्रश्नों ने उन्हें अधिक समय लेने पर मजबूर किया। केमिस्ट्री का स्तर संतुलित रहा। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र में रटने की बजाय विषय की समझ और विश्लेषण क्षमता को परखा गया। कई छात्रों ने बताया कि बायोलॉजी सबसे अधिक स्कोरिंग रही, जबकि फिजिक्स ने उनकी तैयारी की वास्तविक परीक्षा ली।
हालांकि अच्छी तैयारी और समय प्रबंधन करने वाले अभ्यर्थियों को पेपर कठिन नहीं लगा। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। परीक्षार्थियों की कई फेज में जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्धारित समय पर प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों को परीक्षा केंद्र के पास न खड़े होने के हिदायत देते नजर आए। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर निकलने पर अभिभावकों ने छात्रों से पूछा कि पेपर कैसा आया था। परीक्षा को रद्द होने के बाद पुन: आयोजित होने पर अभिभावकों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। कहा, परीक्षा ऐसे ही कड़ी निगरानी में होनी चाहिए। अधिकांश अभ्यर्थियों ने कहा कि नियमित अध्ययन और एनसीईआरटी पर पकड़ रखने वाले छात्रों को पेपर काफी आसान लगा होगा। पेपर औसतन रहने पर छात्रों के चेहरे खिले हुए थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News