क्षेत्र में लकड़ी माफिया हावी ,हो रहा कटान – Live Hindustan

अजनर , संवाददाता ।एक ओर सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर अजनर , जैतपुर वन रेंज क्षेत्र में अवैध कटान का गोरख धंधा जोरों पर हैं।क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि हरे-भरे जंगलों का लगातार दोहन हो रहा है। मगर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन रेंज में वॉचर, फॉरेस्टर, वन दरोगा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात होने के बावजूद जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों का कटान हो रहा हैं। लोगों का कहना है कि यदि नियमित निगरानी और गश्त की व्यवस्था मजबूत होती तो इतने बड़े स्तर पर वन संपदा का नुकसान नहीं होता।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वन विभाग की भूमि पर कई स्थानों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और वन क्षेत्र लगातार सिकुड़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वन रेंज में कई कर्मचारी वर्षों से एक ही क्षेत्र में जमे हुए हैं, जिसके कारण उनकी स्थानीय स्तर पर गहरी पहचान और प्रभाव बन चुका है। लोगों का मानना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती रहने से विभागीय कार्यों की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इसलिए वन संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए ऐसे कर्मचारियों का स्थानांतरण कर नए कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि वन क्षेत्र की निष्पक्ष निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
हाल ही में पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। लेकिन क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक ओर नए पौधे लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई और वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है।
ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि अजनर एवं जैतपुर वन रेंज में अवैध कटान और वन भूमि पर कब्जों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही अथवा भूमिका सामने आए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
वन क्षेत्र में जंगलों की नियमित देखरेख की जा रही है ।अवैध कटान को लेकर लगातार कार्रवाई हो रही है। काटन की शिकायतों पर भी जांच कराई जा रही है।- जितेंद्र कुमार वन रेंज अधिकारी अजनर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News