Feedback
समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साइबर जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी नागेश्वर सिंह बघेल को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है.
यह मामला उस शिकायत के बाद सामने आया था, जो 11 जून को सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव द्वारा साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए एक संशोधित तस्वीर साझा की और उसके साथ अनुचित टिप्पणियां पोस्ट कीं.
यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा की वजह से PM मोदी ने 45 मिनट एयरपोर्ट पर किया इंतजार, जानिए क्यों?
शिकायत के आधार पर भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी कानून सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
प्रकरण दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच और साइबर पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइलों की पड़ताल शुरू की. डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के दौरान नागेश्वर सिंह बघेल की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे रीवा से गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जमानत प्रदान कर दी.
जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि मामले में नामजद एक अन्य आरोपी भरत पटेल का सोशल मीडिया अकाउंट विदेश से संचालित हो रहा है. प्रारंभिक जांच में इसकी लोकेशन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में पाई गई.
वहीं तीसरे आरोपी विनोद कुमार के बारे में बताया गया है कि वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का निवासी है और जीवन-यापन करने के लिए ऑटो चलाता है. दोनों के संबंध में पुलिस आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रखे हुए है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू