Feedback
महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल होते नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को छह विकेटों से मात दी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 158 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 5 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. ये मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जा रहा था.
दक्षिण अफ्रीका के लिए ये स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं था. लेकिन मारिजान कैप की बल्लेबाजी ने इसे आसान बना दिया. 81 रन बनाए वो भी 45 गेंदों में. चार छक्के और सात चौके लगाए. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिया.
भारतीय टीम की ओर से किसी भी एक बल्लेबाजी ने बड़ी पारी नहीं खेली. किसी ने भी अर्धशतक नहीं लगाया. सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने लगाए. दीप्ति ने 29 रन बनाए. यास्तिका भाटिया 15 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर आउट हुईं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मारिजान कैप और शबनिम इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) 20 रन पर ही आउट हो गईं. लेकिन दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज ने तजमिन ब्रिट्स ने 40 रन बनाए. इसके बाद ही मारिजान कैप ने सधी हुई पारी खेली.
A Breathtaking Performance! ✨
Marizanne Kapp delivers on all fronts in Manchester for #TheProteas to claim Player of the Match honours! 😤🏟️
A masterclass of 81* off 45 with the bat, preceded by a superb spell of 2/27 with the ball. Just incredible all-round brilliance 🙌🇿🇦… pic.twitter.com/REnBJuuuyD
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर कब्जाई ट्राई सीरीज, वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो
मैरिजान कैप धीरे-धीरे अपनी नजरें गेंद पर बनाने लगीं और फिर उनका बल्ला बोलने लगा. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम को जीत दिलाई.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए मैं है. प्वाइंट्स टेबल पर अभी दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया छह प्वाइट्स के साथ शीर्ष पर है. भारतीय टीम के पास चार प्वाइंट्स है. पाकिस्तान तो इस विश्व कप से बाहर हो चुका है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू