झाझा, निज संवाददाता। झाझा के एक गांव की करीब 14 वर्षीय एक किशोरी संग दुष्कर्म करने और बाद में आरोपी द्वारा इसका वीडियो भी वायरल कर देने के आरोप का एक मामला सामने आया है। घटना बीते 13 तारीख के सुबह सवेरे की बताई जाती है,किंतु थाना में इस संबंध में आवेदन शनिवार की देर शाम दिया गया है। पीड़िता की मां द्वारा दिए आवेदन के अनुसार उसे उक्त कुकर्म की जानकारी आरोपी द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद हुई है।
आवेदिका के अनुसार घटना वाले दिन की सुबह वह धमना काली मंदिर में पूजा करने को गई हुई थी। बताया कि उसी दौरान बैजला का सुमन कुमार नामक लड़का उसके घर के पास के आम पेड़ से आम तोड़ने के बहाने आया था और उसकी नाबालिग बेटी को अकेली देख उसे भुजाली का भय दिखाकर व जान मारने की धमकी दे गलत काम किया। बताया कि बेटी जब चिल्लाना चाही तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
बकौल आवेदिका, उसके घर लौटने पर बेटी ने अपनी इज्जत के भय से उसे कुछ नहीं बताया था, पर बीते 17 तारीख को जब वीडियो वायरल हुआ तब उसे जानकारी हुई। आवेदिका ने कहा कि आरोपी के सरकारी शिक्षक पिता द्वारा अब यह धमकी भी दी जा रही है कि यदि इस मामले में शिकायत या कुछ किया तो वह उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play