गोहत्या रोकना हर हिन्दू का धर्म : अविमुक्तेश्वरानंद – Live Hindustan

बुढ़ाना। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का कस्बे के एसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के तहत आयोजित इस जनसभा में शंकराचार्य ने गो हत्या पर तीखे सवाल किए। उन्होंने कहाकि गोहत्या रोकना हर हिंदू का काम है वह चाहे सरकार हो जनता हो या संगठन।
सरकार को हर हाल में गोहत्या रोकनी चाहिए, उन्होंने कहाकि अब हर हिंदू को भी गोहत्या रोकने के लिए आगे आना चाहिए। शंकराचार्य ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से आज तक सरकारों ने हिंदुओं के वोट लेकर सत्ता पाई, लेकिन गोमाता को उसका सम्मान नहीं दिया।
उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जो भारत कभी विश्व गुरु कहलाता था, वह आज मांस निर्यात में दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार है। ब्राजील और भारत के बीच मांस बेचने की होड़ लगी है। सभा के अंत में शंकराचार्य ने उपस्थित हजारों लोगों को हाथ उठवाकर शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि आज से यह घोषणा करो कि ‘गाय हमारी माता है, पशु नहीं’। उन्होंने संकल्प दिलाया कि आने वाले चुनाव में कोई भी सनातनी उस प्रत्याशी या पार्टी को वोट नहीं देगा, जो गौ माता को ‘पशु सूची’ से हटाकर ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने का लिखित आश्वासन नहीं देगा।
उन्होंने कहाकि जब तक गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगता, यह धर्मयुद्ध थमेगा नहीं। कार्यक्रम के आयोजक सतेंद्र पाल व आदेश त्यागी रहे। अंत में शंकराचार्य ने आदेश त्यागी को प्रतिनिधि बनाने की घोषणा की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News