Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, आज चांदी का भी बढ़ा है दाम – Live Hindustan

मुख्य बातें

Gold Silver Price Today: आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को 1723 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। शुक्रवार की तुलना में चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे।

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 146664 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 146077 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 134344 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 10998 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट गोल्ड का दाम बढ़कर 85798 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

शुक्रवार को चांदी का रेट 230982 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। आज यानी सोमवार को बुलियंस मार्केट में 237779 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यानी कीमतों में 6797 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से दिन में दो बार कीमतों का ऐलान किया जाता है।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी से जुड़े प्रणव मेर ने कहा, “सोने और चांदी का रुझान फिलहाल सीमित दायरे में बना हुआ है, क्योंकि बाजार की नजर अमेरिका-ईरान वार्ता तथा खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कच्चे तेल, एलएनजी की आपूर्ति पर है।” पिछले सप्ताह मजबूत रुपये और घटती मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन वार्ताओं का प्रभाव निवेशकों के जोखिम लेने की धारणा और ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर सकता है, जिसका सीधा असर बहुमूल्य धातुओं पर पड़ेगा। पिछले सप्ताह मजबूत रुपये और घटती मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट रिसर्च एक्सपर्ट, जतिन त्रिवेदी ने कहा कि ‘सोना पूरे सप्ताह दबाव में रहा और लगभग 2.2 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ, क्योंकि ऊर्जा कीमतों में गिरावट, मजबूत रुपया और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त नीतिगत रुख ने कीमतों पर दबाव डाला।’

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उछाल और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी में निवेश की सलाह नहीं देता है।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News