Israel Hamas Gaza Ceasefire LIVE: गाजा में जंग खत्म करने को राजी हुए इजरायल-हमास, भारत ने दिल खोलकर किया स्… – News18 हिंदी

Live
Israel Hamas Gaza Ceasefire Live Updates: दुनिया में एक बड़े युद्ध का अंत हो गया. इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बन गई है. जी हां, गाजा में संघर्षविराम के लिए हमास और इजरायल के बीच समझौता हो गया है. मध्यस्थों ने कहा कि ये संघर्षविराम रविवार से लागू होगा. इसके तहत गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा किया जाएगा. 15 महीने से जारी संघर्ष में फिलिस्तीनी इलाके तबाह हो गए हैं और पूरे मध्य पूर्व में तनाव है.
Israel Hamas Gaza ceasefire Live Updates: दुनिया को जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया. इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का अंत हो गया. गाजा में 15 महीने से चल रहे युद्ध में उलझे इजरायल और हमास की बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है. जल्द ही हमास इजरायली बंधकों को रिहा करेगा. खुद कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी ने दोहा में गाजा सीजफायर की घोषणा की. कतर की राजधानी दोहा में इजरायल और हमास संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हो चुके हैं. यहीं पर दोनों के बीच कई सप्ताह तक बातचीत हुई थी. दोनों के बीच संघर्ष विराम समझौता रविवार से लागू होगा. इजरायल-हमास के बीच सीजफायर की खबर दुनिया के लिए सुकून देने वाली खबर है. इस तरह से मिडिल ईस्ट में एक बड़े युद्ध का अंत हो गया. खुद बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को इस समझौते के लिए धन्यवाद दिया है. तो चलिए जानते हैं इजरायल-हमास के बीच गाजा समझौते से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स.
Hamas-Israel Gaza ceasefire News Live: इजरायल और हमास महीनों के गहन कूटनीतिक प्रयासों के बाद युद्धविराम और बंधक समझौते पर पहुंच गए हैं. अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता से हुए इस समझौते से गाजा में जारी हिंसा रुकेगी, फिलिस्तीनी नागरिकों को महत्वपूर्ण मानवीय सहायता मिलेगी और 15 महीने से अधिक समय से बंधक बनाए गए बंधकों को वापस लाया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस समझौते तक पहुंचने की चुनौतीपूर्ण राह पर विचार करते हुए कहा कि यह उनके लिए अब तक अनुभव की गई सबसे कठिन वार्ताओं में से एक थी. जो बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘इस समझौते की राह आसान नहीं रही है. मैंने दशकों तक विदेश नीति में काम किया है, यह मेरे द्वारा अब तक अनुभव की गई सबसे कठिन वार्ताओं में से एक रही है. हम इस बिंदु पर इसलिए पहुंचे हैं क्योंकि इजरायल ने अमेरिका के समर्थन से हमास पर दबाव बनाया है.’
भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीजफायर समझौते पर खुशी जताई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्ध विराम के लिए समझौते की घोषणा का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि इससे गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की सुरक्षित, निरंतर आपूर्ति हो सकेगी. हमने लगातार सभी बंधकों की रिहाई, युद्ध विराम और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है.
गाजा के निवासियों और अधिकारियों ने बताया कि युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के समझौते की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही इजरायल ने गाजा पर फिर से हवाई हमला किया. युद्धविराम रविवार से लागू होगा. कतर, मिस्र और अमेरिका की महीनों की मध्यस्थता के बाद बुधवार को इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते पर सहमति बनी. इस सौदे में छह सप्ताह के शुरुआती युद्धविराम की रूपरेखा दी गई है, जिसके बाद गाजा पट्टी से इज़रायली सेना की धीरे-धीरे वापसी होगी. हमास बंधकों को रिहा करेगा.
इजरायल और हमास के बीच सहमति बनने के बाद पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है. गाजा में शांति कामय होने की उम्मीद जग चुकी है. फिलिस्तीन और इजरायल में लोग युद्ध विराम की घोषणा से खुश हैं.
हमास-इजरायल जंग पर बात बन गई. अब गाजा में युद्ध विराम समझौते को लेकर क्रेडिट की होड़ शुरू है. राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों ही बुधवार को गाजा में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते का श्रेय खुद ले रहे हैं. दरअसल, व्हाइट हाउस ने ट्रंप के मध्य पूर्व दूत को इस समझौते में शामिल किया था, जिस पर महीनों से बातचीत चल रही थी.
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, इस समझौते की अंतिम जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. इसके बावजूद ट्रंप ने तुरंत यह दावा ठोक दिया कि इस समझौते के पीछे उनकी ही सबसे बड़ी भूमिका है. वहीं दूसरी ओर बाइडनन ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता उसी योजना के तहत हुआ है जो उन्होंने मई के अंत में रखी थी.
Hamas-Israel Gaza ceasefire News Live: इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति की घोषणा हो गई है. इस बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे लग रहा है कि अब भी कुछ पेच फंसा है. जी हां, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि युद्धविराम समझौता अभी भी पूरा नहीं हुआ है और अंतिम विवरण पर काम किया जा रहा है. हालांकि, बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप को गाजा में बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते को सुरक्षित करने में मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
Israel Hamas ceasefire News Live: इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 को युद्ध की शुरुआत हुई थी. हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमला कर दिया था. उस हमले में इजरायल के 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद इजराइल ने जवाबी हमले किये. इसमें फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 46,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए थे. इसके अलावा गाजा की अनुमानित 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई और मानवीय संकट पैदा हो गया. नवंबर 2023 में हुए एक सप्ताह के संघर्ष विराम के दौरान गाजा से 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था.
Israel Hamas ceasefire Live: तीन बच्चों के पिता फलस्तीनी व्यक्ति आबिद रदवान ने इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौते के बारे में कहा, ‘मेरे और गाजा के लोगों के जीवन का सबसे अच्छा दिन.अल्लाह का शुक्र है.’ रदवान एक वर्ष से अधिक समय से बेइत लाहिया शहर से विस्थापित होकर गाजा सिटी में शरण लिए हुए हैं. वहीं, इजराइल में सैकड़ों प्रदर्शनकारी तेल अवीव में इजराइल के सैन्य मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और समझौते को पूरा करने की मांग की. कई लोगों ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के पोस्टर ले रखे थे. कुछ लोग इस बात से अनजान थे कि समझौता हो चुका है.
Israel Hamas Gaza ceasefire Live Updates: इजरायल और हमास के बीच कतर की राजधानी दोहा में डील हुई है. जी हां, कतर की राजधानी दोहा में कई हफ्तों की बातचीत के बाद हुए इस समझौते में हमास की ओर से चरणबद्ध तरीके से बंधकों की रिहाई, इजराइल में सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा में विस्थापित हजारों लोगों को वापस लौटने की अनुमति देना शामिल है. समझौते के तहत क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक मानवीय सहायता भी पहुंचाई जाएगी.
Israel Hamas Gaza ceasefire Live Updates: कतर के प्रधानमंत्री ने गाजा में 15 महीने से जारी विनाशकारी युद्ध को खत्म करने और कई इजराइली बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता होने की बुधवार को घोषणा की. शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी ने ही इजरायल-हमास के बीच डील कराई. उन्होंने कतर की राजधानी दोहा में समझौते की घोषणा की, जहां कई सप्ताह से वार्ताएं हो रही थीं. उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम समझौता रविवार से लागू होगा. इजराइल और हमास ने गाजा पट्टी में विनाशकारी युद्ध को रोकने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमति जताई. कई अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. इसके साथ ही दो चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे घातक और विनाशकारी युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ गई है.
Israel Gaza ceasefire LIVE: मिडिल ईस्ट में अब शांति के आसार हैं. गाजा में अब कत्लेआम पर विराम लगेगा. जी हां, इजराइल और हमास के बीच गाजा में संघर्ष विराम का समझौता हो गया है. मध्यस्थों ने कहा कि यह रविवार से लागू होगा. इसके तहत 15 महीने से चले आ रहे संघर्ष के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को रिहा किया जाएगा. हमास-इजरायल के बीच 15 महीने से युद्ध जारी है. गाजा और फलस्तीनी इलाके पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं. इसकी वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में टेंशन है. मगर अब दुनिया को सुकून भरी खबर मिली है. खुद कतर के प्रधानमंत्री ने इस संघर्ष विराम की घोषणा की है.
Israel Hamas Gaza ceasefire Live Updates: दुनिया को जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया. इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का अंत हो गया. गाजा में 15 महीने से चल रहे युद्ध में उलझे इजरायल और हमास की बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है. जल्द ही हमास इजरायली बंधकों को रिहा करेगा. खुद कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी ने दोहा में गाजा सीजफायर की घोषणा की. कतर की राजधानी दोहा में इजरायल और हमास संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हो चुके हैं. यहीं पर दोनों के बीच कई सप्ताह तक बातचीत हुई थी. दोनों के बीच संघर्ष विराम समझौता रविवार से लागू होगा. इजरायल-हमास के बीच सीजफायर की खबर दुनिया के लिए सुकून देने वाली खबर है. इस तरह से मिडिल ईस्ट में एक बड़े युद्ध का अंत हो गया. खुद बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को इस समझौते के लिए धन्यवाद दिया है. तो चलिए जानते हैं इजरायल-हमास के बीच गाजा समझौते से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स.

महाकुंभ में मिलेगी मिर्जापुर जेल में बंद कैदियों की बनाई कालीन, ये है तैयारी
लखनऊ का ये मॉल शहर की खूबसूरत में लगा रहा चार चांद
न खाएं रोज उबाल खाना, सेहत पर पड़ेगा उल्टा असर, रखें इसका ध्यान
काली हल्दी के फायदे जानकर आप शुरू कर देंगे इसकी खोज, ये हैं हेल्थ बेनिफिट्स
सर्दियों में घर पर बनाएं गरमा- गरम पाव भाजी, जानिए आसान तरीका
गणतंत्र दिवस परेड का इतिहास…8 बातें जो हर भारतीय को जाननी चाहिए
अपने घर को कैसे छोड़ दूं…हर तरफ बर्बादी के निशान, पर उम्‍मीद अभी भी बाकी
कभी ऑटो चलाता था ये खूंखार विलेन, अमरीश पुरी की फिल्म से किया डेब्यू
मालामाल बना देंगी इस प्रजाति की बकरियां, एक बार में देती हैं इतने बच्चे
लाइव ब्लॉग
9 hours ago
10 hours ago
4 hours ago
12 hours ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News