जून का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है. लेकिन इस हफ्ते अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर थोड़ा अलर्ट हो जाएं. जून 2026 के आखिरी हफ्ते देश के अधिकतर हिस्सों में सरकारी और प्राइवेट बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहने वाले हैं.
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक 22 जून से 28 जून 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में कुल 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. यह छुट्टियां मुहर्रम, रथ यात्रा जैसे धार्मिक त्योहारों और वीकेंड (शनिवार-रविवार) के कारण हो रही हैं.
इस हफ्ते की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल:
RBI के नियमों के मुताबिक देश के सभी राज्यों में बैंक छुट्टियां एक जैसी नहीं होती हैं. कुछ छुट्टियां स्थानीय त्योहारों के आधार पर चुनिंदा राज्यों में ही लागू होती हैं.
22 जून (सोमवार): रथ यात्रा के पावन अवसर पर ओडिशा, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. अन्य राज्यों में सामान्य कामकाज होगा.
25 जून (गुरुवार): मुहर्रम के अवसर पर केवल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सर्कल में बैंक बंद रहेंगे.
26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम के कारण देश के अधिकतर शहरों और राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, पटना, रांची, जयपुर और श्रीनगर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.
27 जून (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और कोटक महिंद्रा सहित देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
28 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
ऐसे में अगर आपको बैंक ड्राफ्ट, नया चेकबुक जमा करने या लॉकर से जुड़े काम के लिए बैंक जाना है, तो कोशिश ये कीजिए कि 24 जून तक ये काम निपटा लें.
डिजिटल सेवाओं का करें उपयोग
हालांकि छुट्टियों के दौरान जब बैंक ब्रांच बंद रहेंगे, तो इस दौरान ग्राहकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. बैंकिंग से जुड़ी सभी जरूरी डिजिटल सेवाएं काम करती रहेंगी. आप अपने खाते से जुड़े फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक या बिल पेमेंट के काम बैंक ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे कर सकते हैं.
बैंक बंद के दौरान पैसों के लेनदेन के लिए यूपीआई और कैश निकालने के लिए ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. इसके अलावा डिजिटल ट्रांसफर के तौर पर NEFT, RTGS और IMPS के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हमेशा की तरह एक्टिव रहेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू