फिजिकल डाटा भेजने की तैयारी कड़ी सुरक्षा में भेजा जाएगा डाटा
लखनऊ। प्रमुख संवाददाता
डिजिटल तरीके से पहली बार हुई जनगणना के पहले चरण का डाटा केन्द्रीय गृहमंत्रालय को डिजिटल माध्यम से भेज दिया गया है। फिजिकल डाटा भी भेजने की तैयारी हो रही। समस्त डाटा भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा जाएगा। इसके लिए जनगणना निदेशालय व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से तैयारी में जुट गये हैं।
निर्धारित समय में प्रथम चरण की जनणना पूरी होने पर जनगणना निदेशालय और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जनगणना निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार रविवार को समस्त डाटा डिजिटल माध्यम से केन्द्रीय गृहमंत्रालय भेज दिया गया है। फिजिकल डाटा भेजने से पहले जनगणना के समस्त चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर व प्रगणकों को प्रथम चरण की जनगणना के लिए निर्धारित भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। जनगणना-2027 की शुरुआत 7 मई से हुई थी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग हुई। इसमें सबसे पहले लोगों को स्वगणना की सुविधा दी गई। लोग अपने मोबाइल फोन व कम्प्यूटर से अपना पूरा ब्योरा जनगणना महानिदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड किया। यह सुविधा 21 मई तक जारी रही। अगले दिन 22 मई से प्रगणकों को फील्ड में भेजा गया। इसके लिए 9177 प्रगणकों की तैनाती गयी। उनको 20 मई तक समस्त डाटा आन लाइन फीड करने का निर्देश दिया गया था।
हालांकि डिजिटल जनगणना संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, चीन, रूस, सिंगापुर, मिस्र, ओमान, एस्तोनिया, बांग्लादेश देश भी करा चुके हैं लेकिन भारत की डिजिटल जनगणना दुनिया की सबसे बड़ी और पहली व्यापक डिजिटल जनगणना बनने जा रही है। 1.4 अरब से अधिक की आबादी के साथ इतने बड़े पैमाने पर पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होने वाली यह इतिहास की सबसे बड़ी सांख्यिकीय कवायद है। भारत की डिजिटल जनगणना पर कई देशों की नजर रही। डाटा चोरी होने का भी डर रहा, लेकिन प्रथम चरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से सम्पन्न होना बड़ी सफलता मानी जा रही है।
अब दूसरे चरण की जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है। दूसरा चरण फरवरी में शुरू होगा। इसके लिए अगले माह जुलाई में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में एक मॉक ड्रिल या पायलट सर्वे किया जाएगा। इसे ‘प्री-टेस्ट’ भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य जनगणना के लिए बनाए गए मोबाइल ऐप, पोर्टल या प्रश्नावली की प्रभावशीलता जांची जाएगी। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति का विस्तृत डाटा तैयार किया जाएगा। यह चरण पूरे देश में एक साथ शुरू होगा। डिजिटल माध्यम की इस चरण में असली परीक्षा होगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play