जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हिन्दू धर्म और आचरण को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहाकि ‘गर्व से कहो मैं हिन्दू हूं, केवल इतना कहने से आप हिन्दू नहीं हो जाते। जब आप हिन्दू जैसा आचरण करेंगे, तभी वास्तव में हिन्दू कहलाएंगे।’ गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए पूरे प्रदेश मे यात्रा के क्रम में बिजनौर आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने उनका भावपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन और प्रवचन का लाभ उठाने के लिए एकत्रित हुए। बिजनौर के अलावा जगद्गुरु का नजीबाबाद व नगीना में भी जोरदार स्वागत हुआ। यहां एक बैंक्वेट हाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने सनातन धर्म की मूल भावनाओं और आचरण की शुद्धता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवल स्वयं को हिन्दू कहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमारे आचरण में भी धर्म की झलक मिलनी चाहिए। समाज में ‘असली और नकली’ की पहचान का आह्वान करते हुए कहा, कि यदि दोनों एक समान दिखने लगेंगे तो सत्य की महत्ता कम हो जाएगी। उन्होंने समाज से अपील की कि वे धर्म के सच्चे मार्ग का अनुसरण करें और समाज को सही दिशा की ओर ले जाने में अपना योगदान दें। शंकराचार्य ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी पर भी सवाल उठाए।
शंकराचार्य ने गोसंरक्षण और गोसेवा को सनातन संस्कृति का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से गौ माता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उनके इस संदेश पर वहां उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रकट की और धर्म के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया。
बैराज व बैंक्वेट हाल में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्वागत के मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. रमेश तोमर, सांसद रूचि वीरा, स्वाति वीरा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी, जिला महासचिव धनंजय यादव, प्रवक्ता अख़लाक़ पप्पू, अनुज मलिक, राहुल सिंह, शहजाद अंसारी, राधा सैनी, प्रभा चौधरी आदि प्रमुख रहे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play