धर्मांतरण कराने के प्रयास के विरोध में गरजा बजरंग दल – Live Hindustan

बजरंग दल ने महानगर में धर्म परिवर्तन कराए जाने के प्रयास का आरोप लगाया। इसके विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सौंपे गए ज्ञापन में 21 जून को शास्त्री नगर लाइनपार की घटना का जिक्र करते हुए ऐसे मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मसीह समाज के कुछ लोग हिंदू समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार को नजर आई। कुछ लोग शास्त्री नगर लाइन पार में एक कमजोर वर्ग के व्यक्ति के घर अपना धार्मिक आयोजन कर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी सूचना पर स्थानीय नागरिकों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उस कार्यक्रम पर रोक लगवाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इन प्रकरणों की जांच कराकर रोक लगवाई जाए। ज्ञापन में धर्मांतरण की गतिविधियों की जांच कराकर रोक लगवाने, शास्त्री नगर प्रकरण की जांच कराई जाए और जिस भवन में कार्यक्रम चल रहा था उसके प्रपत्रों की भी जांच कराई जाने और यदि कोई संस्था या व्यक्ति धर्मांतरण का प्रयास कर रहा है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराई जाए। ज्ञापन में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक निगरानी बढ़ाने और धार्मिक स्वतंत्रता की आड़ में कानून के विरुद्ध ऐसी गतिविधियों पर रोक लगवाने की भी मांग की गई। प्रांत सह संयोजक उपेंद्र मिश्रा और विभाग सह मंत्री वरुण शर्मा सहित अनिल कटेरिया, संजय ठाकुर, राजीव ठाकुर, अश्वनी सूद, रोहित मदान, जयदेव यादव, रजत ठाकुर, सौरभ प्रेमी, शक्ति सोती, सचिन, राहुल, सोनू, कुनाल, विकास, अमन, प्रियांशु, आदित्य आदि शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News