तीन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को सफलता, मिल रहीं शुभकामनाएं – Live Hindustan

राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा प्रमंडल में कार्यरत तीन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए विभिन्न राजपत्रित पदों पर चयन हासिल किया है। उप श्रम आयुक्त राकेश रंजन ने बधाई देते हुए कहा कि इन अधिकारियों की सफलता से न केवल दरभंगा प्रमंडल, बल्कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का भी गौरव बढ़ा है।

अलीनगर प्रखंड में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी स्मृति भारद्वाज का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा में एडीएम पद पर हुआ है। उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 160वीं रैंक प्राप्त की है। वे मूल रूप से समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत गोही गांव की निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा समस्तीपुर में हुई तथा वर्ष 2022 में लनामिवि से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की।

हायाघाट प्रखंड में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी साधना भारती ने बीपीएससी परीक्षा में 530वीं रैंक प्राप्त किया और बिहार वित्त सेवा में राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित हुईं। साधना भारती मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड अंतर्गत खाजेडीह गांव की निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा बोकारो (झारखंड) में प्राप्त करने के बाद उन्होंने भुवनेश्वर (ओडिशा) से बीटेक की उपाधि हासिल की। सरकारी सेवा में आने से पूर्व वे प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं।

प्रमंडल अंतर्गत मधुबनी जिले के बासोपट्टी में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभय कुमार का चयन गृह (कारा) विभाग में प्रोबेशन पदाधिकारी के पद पर हुआ है। वे मूल रूप से शिवहर जिले के शिवहर प्रखंड के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिवहर में हुई तथा उन्होंने आईआईटी, पटना से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण के बल पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की है.

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News