बरहेट/साहिबगंज । मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का अब भौति सत्यापन होगा। इस सिलसिले में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने यहां के बीडीओ को पत्र लिखा है। सूत्रों ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अप्रैल व मई 2026 का भुगतान किया जाना है। लिहाजा पोर्टल पर दर्ज लाभुकों में से अपने प्रखंड के सभी पंचायतों में भौतिक सत्यापन कर मृत, अयोग्य व अहर्ता नहीं रखने वाले लाभुकों का पोर्टल पर संकल्पानुसार विलोपित कर उसकी सॉफ्ट कॉपी व प्रतिहस्ताक्षरित हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराया जाए,ताकि विलोपित लाभुकों का नाम भुगतान सूची से हटाया जा सके। इस पत्र पर यहां के बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव को सर्वोच्च प्राथहिमकता के आधार पर तीन दिनों में भौतिक सत्यापन का काम पूरा करने का निर्देश दिया है。
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में जिला में कुल 1,87,707 लाभुक हैं। विभागीय आदेश पर एक-एक लाभुक की जांच की जा रही है। बीते 16 मई तक करीब 26 फीसदी यानी 47,448 लाभुकों की जांच हो चुकी थी। इनमें से 47,376 लाभुक सही पाया गया था। 72 लाभुकों को अयोग्य घोषित किया गया है। इनमें से कुछ लाभुकों का निधन हो चुका है। वहीं शेष लाभुकों के नाम-पता मालूम नहीं चल पाया है। शेष बचे 1,40,259 लाभुकों की जांच चल रही है। उम्मीद है कि जून महीने के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
स्थान लाभुकों की संख्या
साहिबगंज नगर 9569
साहिबगंज ग्रामीण 11,920
नगर में बोरियो अंचल का हिस्सा 1767
पतना 11,218
राजमहल प्रखंड 24,475
राजमहल नगर 4401
बोरियो 11,845
बरहेट 18,122
उधवा 38,837
बरहड़वा 37,463
बरहड़वा नगर 697
मंडरो 8267
तालझारी 9126
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत विभाग ने जिला को एक मुश्त 2 अरब 92 करोड़ 30 लाख 20 हजार रुपये का आवंटन उपलब्ध करा दिया है। यह आवंटन अप्रैल 2026 से मार्च 2027 के लिए है। अगर उपलब्ध कराये गये आवंटन में से लाभुकों के भुगतान में कुछ राशि कम पड़ जाए तो विभाग अलग से देगा। उम्मीद है कि जल्द ही लाभुकों को दो महीने की राशि दी जाएगी।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
———————–
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play