दुधवा में पहली बार दिखा ‘ट्विन-स्पॉटेड वोल्फ स्नेक’ – Live Hindustan

दुधवा टाइगर रिजर्व में पहली बार ‘ट्विन-स्पॉटेड वोल्फ स्नेक’ सांप देखा गया। इसका वैज्ञानिक नाम लाइकोडोन जारा है। उसकी मौजूदगी का पहला प्रामाणिक फोटोग्राफिक साक्ष्य दर्ज किया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक जगदीश आर के अनुसार, यह न केवल दुधवा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में पहली बार है, जब इस सांप की मौजूदगी को फोटो के साथ दर्ज किया गया है। इससे पहले पिछले साल भी दुधवा टाइगर रिजर्व ने अपने रेंगने वाले जीवों या सरीसृप वर्ग की विविधता की झलक दिखाई थी। दुधवा में इस सांप की खोज शनिवार को उस समय हुई, जब वन्यजीव जीवविज्ञानी और दुधवा आउटरीच प्रभारी विपिन कपूर सैनी सल्लूकापुर में राइनो पुनर्वास क्षेत्र-1 के गेट के पास एक नियमित सर्वेक्षण कर रहे थे।

सैनी ने देखा कि किसी शिकारी जीव द्वारा इस सांप का सिर कुचल दिया गया था, लेकिन इसके शरीर पर बने असामान्य धब्बों ने उनकी उत्सुकता बढ़ा दी। उन्होंने इस प्रजाति की पहचान करने के लिए आगे की जांच शुरू की। वन्यजीव जीवविज्ञानी विपिन कपूर सैनी ने बताया कि दुधवा के विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद तल्हा और संदीप कुमार ने इस सांप का विस्तृत परीक्षण किया और इसकी विशिष्ट शारीरिक विशेषताओं की पुष्टि करने के लिए तस्वीरें लीं। सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से पहले कभी भी ट्विन-स्पॉटेड वोल्फ स्नेक का कोई प्रामाणिक फोटोग्राफिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया था। उन्होंने कि यह बिना जहर वाला और रात में सक्रिय रहने वाला सर्प है, जो छिपकलियों और गीको या घरेलू छिपकलियों की आबादी को नियंत्रित कर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इस सफलता की सराहना करते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजा मोहन ने कहा कि व्यवस्थित फील्ड सर्वे के माध्यम से दुधवा लगातार महत्वपूर्ण जैव विविधता के रिकॉर्ड सामने ला रहा है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News