बरहड़वा, प्रतिनिधि । विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर में पाकुड़ से आए प्रशिक्षक मनोज मुर्मू एवं जॉन हांसदा ने उपस्थित कर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाली एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किए जाने वाले कार्यों, फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षक मनोज मुर्मू ने बताया कि एसआईआर कार्य के लिए प्रत्येक बीएलओ एवं सुपरवाइजर को एक विशेष बीएलओ किट उपलब्ध कराई जाएगी। उसमें आवश्यक प्रपत्र व अन्य सामग्री मौजूद रहेगी। 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर निर्धारित फॉर्म का वितरण करेंगे तथा बीएलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से संबंधित घरों को चिन्हित करेंगे। इसके बाद मतदाता फॉर्म में आवश्यक विवरण भरेंगे, जिन्हें बीएलओ द्वारा संग्रहित कर ऐप पर दर्ज किया जाएगा। सभी फॉर्मों को ऑनलाइन बीएलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से अपलोड किया जाएगा। प्रशिक्षकों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो सके।
मौके पर अजीत कुमार बापी, ध्वजन घोष, सच्चितानंद झा, विजय महतो आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play